फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Youth World Boxing Championships Boxer Sachin clinches gold

युवा विश्व चैंपियनशिप: भारतीय मुक्केबाज सचिन ने दिलाया आठवां गोल्ड मेडल

Sat, 24 Apr 2021 12:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Youth World Boxing Championships Boxer Sachin clinches gold
मुक्केबाज सचिन - फोटो : ट्विटर

भारतीय मुक्केबाज सचिन (56 किग्रा) ने पोलैंड के किलसे में चल रही युवा विश्व चैंपियनशिप में देश को ऐतिहासिक आठवां स्वर्ण पदक दिलाया। एक दिन पहले सात महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण अपनी झोली में डाले थे। भारत ने इस तरह अपने अभियान का अंत 11 पदक से किया, जिसमें आठ स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल थे। इससे भारत तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

विज्ञापन


भारत ने टूर्नामेंट के 2018 चरण में दो स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक जीते थे तो इस चरण में यह देश का सुधरा हुआ प्रदर्शन रहा। वर्ष 2016 के बाद सचिन पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज हैं जो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उनके ही नाम के समान सचिन सिवाच ने उस चरण में स्वर्ण पदक जीता था। सचिन ने कजाकिस्तान के येरबोलाट साबिर को 4-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाज ने अच्छी शुरुआत की और उनके जवाबी हमले काफी प्रभावी रहे, लेकिन कजाकिस्तान के मुक्केबाज ने शुरुआती राउंड 3-2 से जीत लिया। इसके बाद सचिन ने दूसरे राउंड में हमले तेज कर दिए और सही जगह पड़े मुक्कों ने उन्हें अंक दिलाए। विभाजित फैसले से दूसरा राउंड उनके नाम रहा, लेकिन तीसरे राउंड में सचिन ने शानदार तरीके से साबिर को पस्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले गीतिका (48 किग्रा), बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), विंका (60 किग्रा), अरुधति चौधरी (69 किग्रा), थोकचोम सानामाचू चानू (75 किग्रा) और अलफिया पठान (81 किग्रा से अधिक) ने स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले पुरुष ड्रा में एशियाई युवा रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), बिश्वामिता चोंगथोम (49 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) ने सेमीफाइनल में मिली हार से कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed