फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Youth World Boxing: Arundhati in quarter-finals, Akash, Sumit and Geetika also win, Vikas-Arshi out

युवा विश्व मुक्केबाजी: अरुंधति क्वार्टर फाइनल में, आकाश, सुमित और गीतिका भी जीते, विकास-अर्शी बाहर

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth World Boxing: Arundhati in quarter-finals, Akash, Sumit and Geetika also win, Vikas-Arshi out
boxing shimla

खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (69 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विज्ञापन


विकास (52 किग्रा) और अर्शी खानम (54 किग्रा) हालांकि बृहस्पतिवार को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। अरुंधति के अलावा आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और गीतिका (48 किग्रा) जीत दर्ज करने में सफल रहे।
विज्ञापन


अरुंधति ने कोलंबिया की डेयानिएरा केसस जेरेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना युक्रेन की अन्ना सेज्को से होगा। युक्रेन की मुक्केबाज को पहले दौर में बाई मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने सर्वसम्मत फैसले में जर्मनी के एनरिको क्लीश को 5-0 से शिकस्त दी जबकि सुमित ने वेनेजुएला के राफेल एंटोनियो परडोमो को पांच मिनट से भी कम समय में हराया। सुमित के मुकाबले को रेफरी ने दूसरे दौर में ही रुकवा दिया। प्री क्वार्टर फाइनल में आकाश की भिड़ंत मंगोलिया के गेन एर्डिन गनबाटर से होगी जबकि सुमित को स्लोवाकिया के लादिस्लाव होर्वाथ के खिलाफ उतरना है। 


दूसरी तरफ गीतिका ने आसानी से रूस की डायना एर्माकोवा को हराया। वह दूसरे दौर में कजाखस्तान की अरेलिम मरात से भिड़ेंगी। विकास को हालांकि मंगोलिया के सुखबत एंखजोरित के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अर्शी को उज्बेकिस्तान की निगिना उकतामोवा के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम उतारी है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों में 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed