फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Youth Mens and Womens National Boxing Championships Chandigarh and Uttar Pradesh Boxers strong start

Boxing: चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों की मजबूत शुरुआत, महाराष्ट्र की महिला राष्ट्रीय चैंपियन भी आगे बढ़ीं

Thu, 07 Jul 2022 11:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Jul 2022 11:10 PM IST
सार

एशियाई जूनियर चैंपियन (2021) रोहित चमोली की अगुवाई में चंडीगढ़ के चार मुक्केबाजों ने पांचवें युवा पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
Youth Mens and Womens National Boxing Championships Chandigarh and Uttar Pradesh Boxers strong start
मुक्केबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई जूनियर चैंपियन (2021) रोहित चमोली की अगुवाई में चंडीगढ़ के चार मुक्केबाजों ने पांचवें युवा पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। रोहित ने पुरुषों के 51 भारवर्ग के शुरुआती चरण के एकतरफा मुकाबले में छत्तीसगढ़ के तुषार ध्रुव को आसानी से 5-0 के अंतर से हराया। 
विज्ञापन


रोहित के अलावा आशीष कुमार (75 भारवर्ग), नेहा (54 भारवर्ग) और परिणीता श्योराण (48 भारवर्ग) ने भी आसान जीत हासिल की। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र की मौजूदा महिला राष्ट्रीय चैंपियन देविका घोरपडे (52 भारवर्ग) के अलावा जाह्नवी (48 भारवर्ग), सिमरन वर्मा (50 भारवर्ग) और पुरुष वर्ग में नीरज राजभर (54 भारवर्ग) अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की तीन महिला मुक्केबाजों समेत सात खिलाड़ी अगले दौर में पहुंच गए। इनमें महिलाओं में कुसुम (50 भारवर्ग) श्रद्धा (63 भारवर्ग) और वर्षा सिंह (54 भारवर्ग) जबकि पुरुषों में भूपेंद्र कुमार (51 भारवर्ग), रोहित यादव (57 भारवर्ग), सुमित सिंह धाकरे (75 भारवर्ग) और रॉकी चौधरी (80 किग्रा) के नाम शामिल हैं। दिल्ली की मुक्केबाजों में संजना (48) डोली (52) और सिया (54 भारवर्ग) ने शुरुआती चरण में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed