Youth and Junior Boxing Championships: छह भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह, पदक किए पक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के छह मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। महिलाओं के वर्ग में सिमरन वर्मा (52 किग्रा) और स्नेहा (66 किग्रा) को वाकओवर मिला क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाखस्तान की खावा बोल्कोयेवा और अनार तुरिनबेक को पृथकवास पर जाना पड़ा था। इनके अलावा महिलाओं के वर्ग में प्रीति (57 किग्रा) और प्रीति दहिया (60 किग्रा) ने भी फाइनल में प्रवेश किया। प्रीति ने नेपाल की नारिका राय को तीसरे राउंड में नाकआउट किया जबकि प्रीति दहिया ने उज्बेकिस्तान की रुख्सोना उकतामोवा को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग में वंशज (64 किग्रा) ने ईरान के फरीदी अबुलफजल को 5-0 से जबकि विशाल (80 किग्रा) ने कजाखस्तान के दौरेन मामिर को इसी अंतर से हराया।
𝐈𝐍 𝐓𝐇𝐄 𝐄𝐍𝐃𝐆𝐀𝐌𝐄 𝐍𝐎𝐖 😋
— Boxing Federation (@BFI_official) August 26, 2021
6️⃣ of our youth boxers went all guns blazing on Day 6️⃣ and stormed into the Finals of #AsianYouthandJuniorChampionships in Dubai 💥🥊#PunchMeinHaiDum#boxing pic.twitter.com/a2NRpFLSjH