फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   yogeshwar dutt tweet his london bronze now convert As sliver

2012 लंदन ओलंपिक के रजत पदक पर जश्न नहीं मना पा रहे योगेश्वर दत्त

Tue, 30 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
yogeshwar dutt tweet his london bronze now convert As sliver
योगेश्वर दत्त - फोटो : pti
योगेश्वर दत्त भले ही रियो से भारत को खुशखबरी देने में नाकाम रहे हों, लेकिन चार साल पहले लंदन ओलंपिक में जीता उनका कांस्य पदक अब रजत में बदल गया है।
विज्ञापन


पहलवान योगेश्वर का पदक रजत में बदल जाने के बाद भारत की पदक तालिका भी अपडेट हो गई है, लेकिन भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। अब भारत के खाते में लंदन ओलंपिक से 3 रजत और 3 कांस्य पदक आ गए हैं।

4 साल पहले लंदन ओलंपिक (2012) में जीते कांस्य पदक के अपग्रेड होने के बाद रजत पदक हासिल करने वाले योगेश्वर ने इस पदक को देशवासियों को समर्पित किया है, लेकिन साथ ही वह यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस पर खुश हों या निराश।
विज्ञापन


बड़ी खबर पाने के बाद 33 साल का यह पहलवान तय नहीं कर पा रहा है कि वह रियो में खराब खेल पर दुखी हो या लंदन ओलंपिक में रजत पदक उनके नाम होने पर खुश। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "लंदन 4 साल पहले हुआ था और अब यह बीत चुका है। अब मुझे बताया गया है कि मेरा पदक अब रजत हो गया है। लेकिन इससे मुझमें कोई बदलाव नहीं आएगा।" हालांकि उन्होंने यह जरूर महसूस किया इस खबर से उनके प्रशंसकों को खुशी जरूर मिली है। यह उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है जो रियो में पहले ही दौर में हारकर पदक की होड़ से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नए डोप टेस्ट में फेल हो गए रूसी पहलवान

yogeshwar dutt tweet his london bronze now convert As sliver
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty

इससे पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में 60 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर को अब रजत पदक से नवाजा जा सकता है। भारतीय कुश्ती संघ को सोमवार को यह सूचना मिली कि रजत पदक जीतने वाले रूसी पहलवान बेसिक कुदखोव डोप में फंस गए हैं।

लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी रूस के पहलवान बेसिक कुदखोव डोप का पहले लिया गया सैंपल, अब डोप टेस्ट में फेल रहा है।

लंदन ओलंपिक में लिए गए कुदखोव के सैंपल का चौथी बार टेस्ट किया गया। कुदखोव चार बार विश्व चैंपियन रहे थे। खिलाड़ियों के सैंपल अब 10 साल तक सुरक्षित रखे जा सकते हैं ताकि दोबारा डोप टेस्ट किया जा सके।

कुश्ती संघ के पास इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं थी, लेकिन उसने इस बारे में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से जानकारी मांगी थी। खास बात यह है कि जिन कुदखोव के डोप में फंसने की बात की जा रही है उनकी 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

कुश्ती संघ ने दावा किया था कि कुदखोव अब डोप में फंस गए हैं और ऐसे में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर का रजत पदक पर अधिकार बनता है। इस लिहाज से उसकी ओर से यूडब्ल्यूडब्ल्यू से पूछा गया था कि अगर कुदखोव डोप में फंसते हैं तो उनकी ओर से जीता गया रजत पदक योगेश्वर को दिया जाएगा या नहीं। हालांकि कुश्ती संघ को जवाब नहीं मिला।

लेकिन अब योगेश्वर के ट्वीट ने यह साफ कर दिया कि उनका पदक अब कांसे का न होकर चांदी का हो गया है।

2008 और 2012 के ओलंपिक के दौरान रूसी पदक विजेताओं के संरक्षित किए गए डोप सैंपलों को अत्याधुनिक मशीनों के जरिए टेस्ट कराया जा रहा है जिसमें कई पदक विजेता रूसी वेटलिफ्टर और एथलीट डोप में फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed