{"_id":"57cfaad74f1c1be906318115","slug":"yogeshwar-dutt-s-london-2012-olympics-medal-will-not-be-upgraded-to-gold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगा लंदन ओलंपिक का गोल्ड ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अब योगेश्वर दत्त को नहीं मिलेगा लंदन ओलंपिक का गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
पहलवान योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल मिलने की लगाई जा रही उम्मीद अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। 2012 में हुए ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर को पिछले महीने पदक अपग्रेड कर रजत पदक कर दिया गया था।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि स्वर्ण पदक विजेता भी डोप में फेल हो गए हैं जिस कारण भारतीय पहलवान को गोल्ड मेडल मिल सकता है।
योगेश्वर और अमेरिकी पहलवान स्कॉट कोलमैन में से किसे लंदन ओलंपिक के 60 किलो भार वर्ग का स्वर्ण मिलेगा, पर छिड़ी चर्चा जैसे ही युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) के कानों में पड़ी। उसकी ओर से तत्काल इस बारे में ट्वीट जारी कर दिया।
विज्ञापन
यूडब्लूडब्लू ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उनकी ओर से ऐसे समाचारों का खंडन किया जा रहा है जिसमें 2012 के लंदन ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अजरबैजान के तोगरुल असगारोव को डोप पॉजिटिव बताया गया है। उन्होंने कभी यूडब्लूडब्लू की एंटी डोपिंग पॉलिसी का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
Contrary to news reports, 2012 Olympic gold medalist Togrul ASGAROV (AZE) has never been in violation of UWW's anti-doping policy.
— World Wrestling (@wrestling) September 6, 2016
अभी यह भी तय नहीं कि योगेश्वर को मिलेगा रजत पदक
मतलब साफ है कि असगारोव के डोप में फंसने की खबरें महज मीडिया के कयास निकली। सिर्फ यही नहीं अभी तक यह भी साफ नहीं है कि योगेश्वर को लंदन में रजत पदक जीतने वाले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव के स्थान पर यह पदक मिलेगा भी या नहीं।
हालांकि योगेश्वर खुद ही कह चुकेहैं कि वह कुदुखोव का मेडल नहीं लेना चाहते हैं। दरअसल रूस के कुश्ती संघ ने आशा जताई है कि कुदुखोव के डोप में फंसने का मामला उनकी मृत्यु के चलते खत्म कर दिया जाएगा। 2013 में 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन कुदुखोव की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने अमर उजाला से कहा कि भारतीय कानून के तहत किसी भी अपराधी की मृत्यु के बाद उसके ऊपर लगे सभी आरोप खत्म हो जाते हैं। ऐसे में उनका मानना है कि कुदुखोव के डोप में फंसने के बावजूद उनका रजत पदक छीना जाना संभव नहीं होगा। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला वाडा का ही होगा।