फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Yogeshwar Dutt Not Keen On Olympics Silver

अब लंदन ओलंपिक का रजत पदक नहीं लेना चाहते हैं योगेश्वर दत्त

Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt Not Keen On Olympics Silver
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty

किसी भी खिलाड़ी को चार साल पहले ओलंपिक में जीते गए पदक को अपग्रेड करके उससे बड़ा पदक दिया जाए और वह लेने से इनकार कर दे, ऐसा सुनने में नहीं आता।

विज्ञापन


लेकिन भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने कांस्य के रजत पदक में बदले जाने की खबर आने के एक दिन बाद इसे लेने से अनिच्छा जताई है।

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के चार साल बाद विपक्षी खिलाड़ी के डोपिंग में फेल होने पर अपग्रेड करके रजत पदक पाने वाले योगेश्वर दत्त अब इस पदक को लेने के इच्छुक नहीं दिखते। उनका कहना है कि वह इस पदक को लेने के इच्छुक नहीं हैं और वह चाहते हैं कि यह पदक रूसी खिलाड़ी के परिवार के पास ही रहे।
विज्ञापन


दत्त ने ट्वीट करके लिखा, "बेसिक कुदुखोव एक बेहद शानदार पहलवान थे। उनका मृत्यु के पश्चात डोप टेस्ट में नाकाम हो जाना दुखद हैं। मैं खिलाड़ी के रूप में उनका सम्मान करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "अगर हो सके तो ये मेडल उन्हीं के पास रहने दिया जाए। उनके परिवार के लिए भी सम्मानपूर्ण होगा। मेरे लिए मानवीय संवेदना सर्वोपरि है।"
 

 

एक दिन पहले देशवासियों को समर्पित किया था इस रजत पदक को

Yogeshwar Dutt Not Keen On Olympics Silver
योगेश्वर दत्त - फोटो : pti

इससे पहले लंदन ओलंपिक में कुश्ती के 60 किग्रा भार वर्ग में योगेश्वर दत्त की ओर से जीते गए कांस्य पदक का रंग चांदी में बदलने की खबरें सामने आने के बाद इस पहलवान ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे देशवासियों को समर्पित कर दिया था। इसके साथ ही वह 2012 में सुशील कुमार के बाद कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हो गए।

हालांकि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अब तक भारतीय कुश्ती संघ को इस बाबत कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। कुश्ती संघ को अब तक योगेश्वर को रजत पदक दिए जाने के संबंध में आईओसी या फिर यूडब्लूडब्लू से कोई जानकारी नहीं आई है।

हालांकि कुश्ती संघ के एक पदाधिकारी का दावा है कि लंदन ओलंपिक में रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव के डोप में फंसने की सूचना सही है। यह लगभग रियो ओलंपिक से पहले ही तय हो गया था कि कुदुखोव का पदक योगेश्वर को दिया जाएगा, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा ओलंपिक के बाद की जानी थी। अब ओलंपिक निपट गया है यूडब्लूडब्लू ओलंपिक में डोप में फंसने वाले पहलवानों के बारे में सूचना दे रहा है। जल्द ही योगेश्वर के संबंध में भी सूचना मिल जाएगी।

वहीं योगेश्वर ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आज सुबह ही पता लगा है कि उनका कांस्य अब रजत पदक में तब्दील होने जा रहा है। वह इस पदक को सभी देशवासियों को समर्पित करते हैं। जिस रूसी पहलवान कुदुखोव को चार साल पुराने ब्लड सैंपल के जरिए डोप में पकड़ा गया है। उसकी तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। योगेश्वर लंदन में दूसरे दौर में कुदुखोव से हारे थे। इसी वजह से उन्हें उनके स्थान पर रजत पदक दिया जा रहा है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed