दूसरे फाइनलिस्ट भी डोप टेस्ट में फेल, योगेश्वर को मिल सकता है ओलंपिक स्वर्ण पदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ कि लंदन ओलंपिक में 60 किग्रा भार वर्ग कुश्ती का रजत पदक जीतने वाले रूसी खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।
ऐसे में योगेश्वर को रजत पदक मिलना पक्का हो गया, लेकिन अब एक और खबर आई है कि 60 किग्रा. वर्ग का दूसरा फाइनलिस्ट भी डोप टेस्ट में पॉजिटव पाया गया है, ऐसे में योगेश्वर को स्वर्ण पदक मिलना लगभग तय हो गया है। इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकी है।
ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले बन सकते हैं दूसरे भारतीय
हाल ही में कांस्य से रजत में अपग्रेड हुए पदक को योगेश्वर ने मानवीय आधार पर लेने से इंकार कर दिया था। योगेश्वर को हराने वाले कुदुखोव का देसाल 2013 में कार हादसे में देहांत होने के कारण योगेश्वर उनके परिवार से पदक वापस नहीं लेना चाहते थे।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी 2012 के लंदन और 2008 के बीजिंग ओलंपिक के नमूनों की नई तकनीक से दोबारा जांच कर रही है जिससे पहले हुई डोपिंग का पता लगाया जा सके। इसी जाल में पहले कुदुखोव फंसे अब गोल्ड मेडल जीतने वाले तोघ्रुल एसग्रोव के सैंपल को वाडा ने पॉजिटिव पाया है।
यदि ऐसा होता है तो योगेश्वर दत्त बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।