{"_id":"5dcae7548ebc3e5b2a71bcdb","slug":"yogesh-kathunia-won-bronze-medals-in-world-para-athletics-two-more-paralympic-quota-for-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पैरा एथलेटिक्स: कथुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दो और भारतीयों को पैरालम्पिक कोटा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व पैरा एथलेटिक्स: कथुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दो और भारतीयों को पैरालम्पिक कोटा
Wed, 13 Nov 2019 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा
विश्व पैरा एथलेटिक्स: कथुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दो और भारतीयों को पैरालम्पिक कोटा
विश्व पैरा एथलेटिक्स: कथुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, दो और भारतीयों को पैरालम्पिक कोटा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
योगेश कथुनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
योगेश कथुनिया ने तीन फाउल प्रयासों से उबरते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों के चक्काफेंक एफ56 फाइनल में कांस्य पदक जीता। भारत ने इसके साथ ही टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए सातवां कोटा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने भारत को छठा कोटा दिलाया जो पुरूषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के नियमों के अनुसार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग में मैराथन को छोड़कर शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी को पैरालम्पिक का कोटा मिलेगा।
विज्ञापन
कथुनिया ने छठे प्रयास में 42.51 मीटर की दूरी तय करके कांस्य पदक जीता। भारत के इस चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं।