फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WWE unknown and interesting Facts

WWE के बारे में ये रोचक तथ्य शायद ही फैंस को पता होंगे

Sun, 25 Feb 2018 04:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
WWE unknown and interesting Facts
undertaker

WWE को 60 साल में रेसलिंग की दुनिया में एक विशेष पहचान मिली है। 150 देशों में ब्रॉडकास्ट होने वाली WWE में प्रतवर्ष 300 से भी ज्यादा इवेंट होते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग के स्टेज से शुरू हुआ यह खेल छह दशक गुजर जाने के बाद आज मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट रेसलिंग में तब्दील हो चुका है। इस दौरान इसमें कई ऐसे शानदार रिकॉर्ड बने हैं, जिनके बारे में शायद ही बहुत कम यूजर जानते हैं।

विज्ञापन

WWE unknown and interesting Facts
wwe

1. WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के अब तक 8 अलग-अलग नाम रखे जा चुके हैं। साल 1963 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का सबसे पहला नाम WWWF हैवीवेट चैंपियनशिप था।

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE unknown and interesting Facts
Seth Rollins

2. 1963 से अब तक कुल 120 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हो चुकी है। यह खिताब पहली बार बडी रॉजर्स ने जीता था। मौजूदा समय में यह बेल्ट सेठ रॉलिन्स के हाथों में हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर 2015 में इस पर कब्जा किया था।

विज्ञापन

WWE unknown and interesting Facts
The Rock

3. द रॉक, ट्रिपल एच और रैंडी ओर्टन अब तक 8 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीत चुके हैं। हालांकि यह खिताब सबसे ज्यादा बार जॉन सीना ने जीता है। जॉन सीना इसे रिकॉर्ड 12 बार जीत चुके हैं।

WWE unknown and interesting Facts
cm punk

4. वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने बाद में हॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन WWE के पूर्व रेसलर सीएम पंक ने लीग से हटकर ही कुछ नया किया। दरअसल सीएम पंक अमेरिका की प्रसिद्ध मारवेल और वर्टिगो कॉमिक्स में बतौर लेखक काम कर चुके हैं।

WWE unknown and interesting Facts
undrtaker

5. WWE के दिग्गज रेसलर अंडरटेकर अपने प्रोफेशल रेसलिंग करियर में 6 बार अपना नाम बदल चुके हैं। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि अंडरटेकर अपने 25 साल के करियर में 21 बार लगातार रेसलमेनिया जीत चुके हैं।

WWE unknown and interesting Facts
hulk hogan

6. WWE के इतिहास में एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व रेसलर हुल्क हॉगन और आंद्रे जाइंट्स के बीच साल 1988 में एक मैच खेला गया था। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच है। इसे अब तक 33 मिलियन से भी ज्यादा यूजर देख चुके हैं।

WWE unknown and interesting Facts
Rey Mysterio

7. अपनी कलात्मक रेसलिंग के दम पर फैंस के दिल में खास जगह बनाने वाले रे-मिस्टीरियो रॉयल रम्बल में अब तक सबसे ज्यादा देर तक सर्वाइव करने वाले रेसलर हैं। 2006 की रॉयल रम्बल में रे-मिस्टीरियो ने 2 घंटे 12 मिनट तक रुककर क्रिस बैनवा के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed