Royal Rumble 2020: 46 वर्षीय ऐज की हुई वापसी, लैसनर और रोमन रेंस को हराकर मैकइंटायर बने चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE के सबसे बड़े इवेंट कहे जाने वाले रॉयल रम्बल 2020 इवेंट में कई चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली। रविवार को खेले गए इस बड़े इवेंट में इस बार 11 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और मशहूर ऐज ने वापसी की। 46 वर्षीय ऐज ने 30 मैन वाले इस इवेंट में 21वें नबंर पर सरप्राइज एंट्री कर सभी को चौंका दिया। ऐज ने साल 2011 में गर्दन की चोट की वजह से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया था।
Never say never.
The #RatedRSuperstar @EdgeRatedR is BACK! #MensRumble #RoyalRumble 🤘🤘 pic.twitter.com/J5UmQs6TOZ— WWE (@WWE) January 27, 2020विज्ञापन
एक तरफ जहां ऐज की एंट्री हुई वहीं दूसरी तरफ ड्रियू मैकइंटायर ने सबसे पहले ब्रॉक लेसनर को एलिमिनेट किया और फिर रिंग में बचे आखिरी खिलाड़ी रोमन रेंस को हराकर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। इस इवेंट की खास बात यह भी रही कि ब्रॉक लैसनर रिकॉर्ड 13 खिलाड़ियों को एलिमिनेट करने के बावजूद मैच नहीं जीत पाए।
OUT GOES THE BEAST!@DMcIntyreWWE has eliminated @BrockLesnar from the #MensRumble! #RoyalRumble pic.twitter.com/Con5zKqS8m
— WWE (@WWE) January 27, 2020
#RatedRKO has taken over.#RoyalRumble #MensRumble @EdgeRatedR @RandyOrton pic.twitter.com/rNPJKZtjVD
— WWE (@WWE) January 27, 2020
इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर ने महिला रॉयल रंबल जीतकर रैसलमेनिया में विमेंस चैंपियनशिप मैच का टिकट कटाया। बैकी लिंच ने असुका को टैप करके अपना विमेंस चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा और यूनिवर्सल चैम्पियनशिप मैच में डैनियल ब्रायन को द फिंड के खिलाफ मिली हार।
Merciless in victory.#TheFiend @WWEBrayWyatt is STILL your #UniversalChampion after an extremely punishing #StrapMatch at #RoyalRumble. pic.twitter.com/Lh5rWx6Yji
— WWE (@WWE) January 27, 2020
NEXT STOP: @WrestleMania.
— WWE (@WWE) January 27, 2020
Congratulations, @MsCharlotteWWE!!! #RoyalRumble #WomensRumble pic.twitter.com/v0LIJQSvjH
रॉयल रम्बल 2020 का सबसे पहला मैच रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन के बीच हुआ, काफी लंबे समय तक चले इस मैच को रोमन रेंस ने जीता। फॉल्स काउंट एनिवेयर के इस मैच में रोमन रेंस कॉर्बिन की बुरी तरह पिटाई की और पुराना हिसाब भी बराबर किया। रेंस ने कॉर्बिन को टॉयलेट में बंद कर के भी खूब पीटा। बाद में रोमन ने कॉर्बिन को टॉयलेट से निकालकर स्पीयर लगाकर मैच जीत के साथ खत्म किया।
🚨 KING @BaronCorbinWWE is IN THERE 🚨#RoyalRumble @WWERomanReigns pic.twitter.com/rOYn9jd7PK
— WWE (@WWE) January 27, 2020
BALL GAME.@WWERomanReigns SPEARS King @BaronCorbinWWE on top of the dugout to get the VICTORY! #RoyalRumble pic.twitter.com/1f53FZzkHa
— WWE (@WWE) January 27, 2020