फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Federation of India unhappy with sakshi malik and bajrang coach ask for clarification

कुश्ती संघ साक्षी और बजरंग के कोच से नाखुश, विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन पर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 25 Sep 2019 08:01 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Sep 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation of India unhappy with sakshi malik and bajrang coach ask for clarification
बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन जरूर यादगार रहा है, लेकिन भारतीय कुश्ती संघ रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक समेत कुछ पहलवानों और बजरंग के जार्जियाई कोच शाको से नाखुश है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इन पहलवानों और कोचेज को बुलाकर उनके गैरस्तरीय प्रदर्शन के लिए स्पष्टीकरण मांगा। कुश्ती संघ को बजरंग की कजाखस्तान के पहलवान के साथ सेमीफाइनल बाउट के दौरान कोच शाको का रेफरी के फैसले को चुनौती देना नागवार गुबजरा है। संघ ने शाको को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी इस नादानी के चलते बजरंग को लगातार दूसरी बाउट गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


बृजभूषण ने अमर उजाला से खुलासा किया कि उनकी चिंता का सबसे बड़ा विषय साक्षी मलिक और ग्रीको रोमन पहलवानों का प्रदर्शन रहा है। संघ और सरकार की ओर से दी जा रही इतनी सुविधाओं के बावजूद यह प्रदर्शन स्वीकारने लायक नहीं है। उनके इस प्रदर्शन पर कोचेज से भी जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन

शाको फैसले को नहीं देते चुनौती तो जीत जाते बजरंग

Wrestling Federation of India unhappy with sakshi malik and bajrang coach ask for clarification
बजरंग पूनिया - फोटो : pti

कुश्ती संघ का मानना है कि शाको अगर रेफरी के फैसले को चुनौती नहीं देते तो विरोधी पहलवान को एक पेनाल्टी अंक का फायदा नहीं मिलता। खुद बृजभूषण ने स्टैंड से कोच को चुनौती नहीं देने का इशारा किया था। तब बजरंग 9-8 से जीत सकते थे। वहीं बजरंग मानते हैं कि कोच ने फैसले को ठीक चुनौती दी थी। उन्होंने भी रेफरी से उनके खिलाफ दिए गए चार अंक पर रीव्यू लेने को कहा था। कजाख पहलवान की ओर से मारी गई अंगुलियों से आई चोट के निशान बजरंग की आंख के पास और कंधे पर साफ देखे जा सकते हैं। हालांकि बृजभूषण मामले को यूडब्लडब्लू अध्यक्ष नेनाद लालोविच के पास ले गए। उनकी ओर से कराई जांच के बाद कुश्ती संघ से यूडब्लूडब्लू ने माफी मांगी, लेकिन रेफरी के चार अंक देने के फैसले को जायज ठहराया। यूडब्लूडब्लू ने यह जरूर माना कि बजरंग को कॉशन के दो अंक नहीं दिए गए।

विज्ञापन

बजरंग के फीतले, भारंदाज पर मांगा जवाब

Wrestling Federation of India unhappy with sakshi malik and bajrang coach ask for clarification
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई
कुश्ती संघ ने शाको से यह भी पूछा कि बजरंग को भारंदाज, फीतले जैसे दांव पर अभी भी काम करना है। उन्होंने इन दांव पर बजरंग को काम क्यों नहीं कराया है। शाको ने इन बातों पर कुश्ती संघ को जवाब दिया कि वह ओलंपिक में बजरंग को गोल्ड दिलाकर इन सभी खामियों की पूर्ति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed