फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling: Deepak Punia's Paris Olympic qualification hangs by thread Aman moves to semis

Wrestling: पहले दौर में हारे दीपक पूनिया, पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन को लगा झटका, अमन सेमीफाइनल में पहुंचे

Sat, 11 May 2024 08:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 May 2024 08:50 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूके दीपक पूनिया 86 किग्रा के पहले मुकाबले में चीन के ताकतवर जुशेन लिन पर बढ़त लेने के बावजूद 4-6 से हार गए। अब पूनिया का भाग्य रेपेचेज दौर पर टिका है जिसके लिए चीन के इस पहलवान को फाइनल में पहुंचना होगा।

विज्ञापन
Wrestling: Deepak Punia's Paris Olympic qualification hangs by thread Aman moves to semis
दीपक पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

अनुभवी भारतीय पहलवान दीपक पूनिया को इस्तांबुल में जारी विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि युवा पहलवान अमन सहरावत 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और वह ओलंपिक कोटा हासिल करने से महज एक कदम दूर हैं। अब तक कोई भारतीय पुरुष पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है और भारतीय पहलवानों के पास पेरिस खेलों में शामिल होने का यह आखिरी अवसर है। 
विज्ञापन

रेपचेज के जरिये आगे बढ़ सकते हैं दीपक 
टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूके दीपक पूनिया 86 किग्रा के पहले मुकाबले में चीन के ताकतवर जुशेन लिन पर बढ़त लेने के बावजूद 4-6 से हार गए। अब पूनिया का भाग्य रेपेचेज दौर पर टिका है जिसके लिए चीन के इस पहलवान को फाइनल में पहुंचना होगा। अगर जुशेन लिन फाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो दीपक रेपचेज के जरिये आगे बढ़ सकते हैं। भारतीय टीम में सबसे अनुभवी पहलवान दीपक पूनिया पहले पीरियड में 3-0 से बढ़त बनाए थे। चीन के पहलवान ने वापसी करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया और अंत में जीत दर्ज करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन का शानदार प्रदर्शन
अंडर-23 वर्ग के विश्व विजेता और सीनियर एशियन चैंपियन का खिताब जीतने वाले अमन से बेहतर प्रदर्शन की आशा थी और उन्होंने निराश नहीं किया। अमन ने पहले जियोर्जी वालेंतिनोव वांगलोव को 10-4 से हराया और फिर यूक्रेन के आंद्री यात्सेंको को मात दी। यात्सेंको ने तेजी से अंक हासिल करने की कोशिश की, लेकिन अमन ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वापसी करने में देर नहीं लगाई। अमन बिना कोई अंक गंवाए तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

सुजीत-जयदीप क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 
एक तरफ जहां विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर में मिली करारी हार के बाद दीपक पूनिया की ओलंपिक क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को करारा झटका लगा, वहीं दूसरी ओर युवा पहलवान सुजीत कलकल और जयदीप अहलावत क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सुजीत कलकल ने उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की और इसके बाद कोरिया के जुनसिक युन को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया। अब उन्हें आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। जयदीप अहलावत ने 74 किग्रा में 1-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मोल्दोवा के वासिल डायकॉन के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल की और प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। फिर उन्होंने ऑस्ट्रिया के साइमन मार्चल के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की। इससे पहले दिन में दीपक (97 किग्रा) और अनुभवी सुमित मलिक (125 किग्रा) अपने पहले दौर के मुकाबले हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed