फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestlers to get central contract like cricketers

भारतीय पहलवानों को क्रिकेटर्स जैसी सुविधाएं, होगा केंद्रीय अनुबंध राष्ट्रीय-रैंकिंग-टूर्नामेंट

Wed, 31 Oct 2018 08:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers to get central contract like cricketers

भारतीय कुश्ती महासंघ अगले साल से राष्ट्रीय रैंकिंग व्यवस्था शुरू करेगा। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा और 150 के समूह में से ओलंपिक पदक के दावेदार 24 की पहचान करके उन्हें केंद्रीय अनुबंध देगा ।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के एक सूत्र ने कहा, ‘करीब 150 पहलवानों को अनुबंध मिलेंगे लेकिन उनमें से 24 को अनुबंध ही नहीं बल्कि 2024 ओलंपिक की तैयारी के लिये अलग से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।’ 
विज्ञापन


केंद्रीय अनुबंध का ब्यौरा अभी नहीं मिल सका है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ बीसीसीआई के बाद अपने खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देने वाला दूसरा राष्ट्रीय खेल संघ बन जाएगा। यह खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त दूसरा खेल संघ होगा जो जूनियर और सब जूनियर पहलवानों को भी करार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘हम विभिन्न वर्गों में राष्ट्रीय रैंकिंग शुरू करेंगे। हम अकेले एनएसएफ हैं जो रैंकिंग जारी नहीं करता है । टेनिस, बैडमिंटन सभी में राष्ट्रीय रैंकिंग है सो हमने 2019 में इसे शुरू करने का फैसला किया । इससे खिलाड़ी अपना आकलन कर सकेंगे।’ 

इसके अलावा यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा अधिकृत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी भारत में खेले जायेंगे जिनका प्रसारण भी होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस साल टाटा मोटर्स के साथ तीन साल का प्रायोजन करार किया है।


विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि अनुबंध से खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘पहलवान अब अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। इससे उन्हें अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed