फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler deepak and ravi will prepare in Russia for Olympics

कुश्ती : पहलवानों की तैयारियों को आगे आए बजरंग और विनेश, दीपक और रवि भी करेंगे रूस में तैयारी

Mon, 14 Jun 2021 07:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Jun 2021 07:10 AM IST
सार

  • कहीं बात नहीं बनीं तो कुश्ती संघ ने बजरंग से रूस में तो विनेश से हंगरी में बात करने को कहा
  • पोलैंड से दीपक पूनिया, रवि कुमार रूस तो अंशु मलिक हंगरी भेजे जाएंगे

विज्ञापन
Wrestler deepak and ravi will prepare in Russia for Olympics
कुश्ती - फोटो : ट्विटर @OlympicChannel

विस्तार

टोक्यो में पदक के दावेदार बजरंग और विनेश फोगाट साथी पहलवानों की ओलंपिक की तैयारियों के लिए आगे आए हैं। बजरंग इस वक्त रूस और विनेश हंगरी में तैयारियां कर रही हैं।

विज्ञापन


पहलवानों की तैयारियों की कहीं बात बनते नहीं देख कुश्ती संघ ने इन दोनों पहलवानों से कहा कि वे रूस में रवि दहिया, दीपक पूनिया तो हंगरी में अंशु मलिक की तैयारियों का रास्ता खोलें।
विज्ञापन


बजरंग और विनेश की कोशिशों के बाद इन तीनों पहलवानों की रूस और हंगरी में तैयारियों का रास्ता खुल गया है। तीनों ही पहलवान इस वक्त वारसा (पोलैंड) में हैं। तीनों रूस के वीजा के लिए पोलैंड में ही रूस दूतावास भेजा जा चुका है, जबकि विनेश के कोच वॉलर एकोस ने अंशु की बुडापेस्ट में तैयारियों की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई देश नहीं दे रहा था तैयारियों की अनुमति
रवि, दीपक, अंशु को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने के बाद पोलैंड में ही तैयारियों के लिए रुकना था, लेकिन वहां बात नहीं बन पा रही थी। इसके बाद ही कुश्ती संघ और कोच कुलदीप सिंह ने विनेश से अंशु की हंगरी में तैयारियों  के लिए बात की। विनेश इसके लिए तैयार हो गई हैं।

उन्होंने अंशु को हंगरी बुलाने के लिए अपने कोच को जिम्मेदारी सौंपी है। हंगरी में तैयारियों के बाद दोनों के एस्टोनिया जाने की योजना है। वहीं बजरंग ने जब दीपक और रवि की रूस में तैयारियों के लिए बात की तभी उनके पोलैंड में ही वीजा लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

दीपक अपने साथ तैयारी कराने के लिए प्रवीण राणा को ले जाना चाहते हैं। कुश्ती संघ उन्हें भी रूस भेजने की तैयारी में है। अंशु के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता अनीता और रवि के साथ अरुण पहले से ही हैं। 

सीमा सोलन में करना चाहती हैं तैयारियां
अंशु की तो हंगरी में तैयारियों पर बात बन गई है, लेकिन 50 में सीमा तो 62 किलो में सोनम मलिक विदेश जाने की इच्छुक नहीं है। सोनम अब तक पूरी तरह ओलंपिक क्वालिफायर में लगी चोट से उबर नहीं पाई हैं। वह अपने गांव की अकादमी में ही ट्रेनिंग कर रही हैं।


वहीं सीमा ने सोलन (हिमाचल प्रदेश) में तैयारियों की अनुमति कुश्ती संघ से मांगी थी, लेकिन संघ उनके प्रस्ताव से सहमत नहीं हुआ। उसने सीमा से विदेश में तैयारियां करने को कहा लेकिन सीमा इसके लिए तैयार नहीं हुईं। फिलहाल संघ ने सीमा को सोलन में तैयारियों की अनुमति नहीं दी है। वह भी अपने गांव में ही तैयारियां कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed