फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Babita Phogat is pregnant, shared a picture with a baby bump

पहलवान बबीता फोगाट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

Sun, 22 Nov 2020 07:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Nov 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita Phogat is pregnant, shared a picture with a baby bump
पति के साथ बबीता फोगाट - फोटो : instagram@babitaphogatofficial

भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने अपने गर्भवती होने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर दी। बबीता ने पति विवेक सुहाग के साथ तस्वीर शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि 30 वर्षीय बबीता ने पिछले साल ही जून में पहलवान विवेक के साथ सगाई और फिर दिसंबर में शादी की थी। इसमें उन्होंने आठ फेरे लिए थे और चर्चा में रही थीं। अब उन्होंने शनिवार को अपने पति के साथ एक प्यारी से तस्वीर शेयर की, जिसमें वे लाइट पिंक ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा संदेश भी लिखा, 'आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। आप मेरी खुशियां हो। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Babita Phogat (@babitaphogatofficial)



गौरतलब है कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, हालांकि यहां उन्हें सफलता नहीं मिली और पिछले साल हुए चुनाव में उन्हें बीजेपी के टिकट पर हार मिली। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म भी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed