फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Worlds Fastest Man Usain Bolt Says He is Open to Comeback

संन्यास से वापसी कर सकते हैं उसेन बोल्ट, एक दिन पहले ही टूटने से बचा 200 मी. का विश्व रिकॉर्ड

Sat, 11 Jul 2020 01:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 11 Jul 2020 01:26 PM IST
सार

कोरोना वायरस की वजह से अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होने वाले टोक्यो ओलंपिक में यदि बोल्ट वापसी करते हैं, तो इस गतविजेता धावक पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी होगा।

विज्ञापन
Worlds Fastest Man Usain Bolt Says He is Open to Comeback

विस्तार

जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने ट्रैक पर वापसी के संकेत दिए हैं। बोल्ट ने कहा कि अगर उनके पूर्व कोच ग्लेन मिल्स चाहे तो वह अपना संन्यास वापस ले सकते हैं। 100 मीटर औऱ 200 मीटर के विश्व रिकॉर्डधारी, आठ बार के ओलंपिक विजेता बोल्ट ने एक मैगजीन से इंटरव्यू के दौरान कहा कि वैसे तो उनका वापसी का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कोच कहेंगे तो सबकुछ मुमकिन हो सकता है।

विज्ञापन


33 वर्षीय उसेन बोल्ट 11 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने 2017 में लंदन वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था। आखिरी टूर्नामेंट में बोल्ट ने सिल्वर मेडल जीता था। हाल ही में पिता बने बोल्ट ने कहा, 'यदि मेरे कोच वापस कहते हैं तो मैं मना नहीं करूंगा, क्योंकि मैं अपने कोच पर बहुत बहुत विश्वास करता हूं। मैं जानता हूं, यदि वे कहेंगे कि हम फिर से करेंगे, तो मुझे पूरा विश्वास है कि सब कुछ संभव होगा।'
विज्ञापन


नोआह लायल्स ने पहले तोड़ा बोल्ट का रिकॉर्ड, फिर दिल टूट गया
19.19 सेकंड का समय निकालकर 200 मीटर रेस का विश्व रिकॉर्ड उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है, जिसे अमेरिका के नोआह लायल्स ने पहले तो तोड़ दिया, लेकिन बाद में पता चला कि वे लेन में 15 मीटर आगे खड़े थे। यानी उन्होंने सिर्फ 185 मीटर दौड़ लगाई, जो उन्होंने 18.91 सेकंड में पूरी की। यह वाकया शुक्रवार को फ्लोरिडा में इंस्पिरेशन गेम्स में हुआ, जहां 22 वर्षीय लायल्स को लगा कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन वीडियो दोबारा देखने पर उनका दिल टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed