World Youth Championship: कोमालिका बारी लगातार दूसरे गोल्ड से एक जीत दूर, साक्षी भी फाइनल में पहुंचीं
विश्व यूथ चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पोलैंड में चल रही विश्व यूथ चैंपियनशिप में कोमालिका बारी और साक्षी चौधरी महिलाओं की स्पर्धा रिकर्व और कंपाउंड जूनियर की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व यूथ चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पोलैंड में चल रही चैंपियनशिप में कोमालिका बारी और साक्षी चौधरी महिलाओं की स्पर्धा रिकर्व और कंपाउंड जूनियर की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं। छठी रैंकिंग वाली कोमालिका लगातार दूसरे गोल्ड मेडल से एक जीत दूर हैं। कोमालिका को दो बाय मिले और इसके बाद उन्होंने तीन खिलाड़ियों को मात दी और अंतिम चार में पहुंचीं। कोमालिका ने सेमीफाइनल में अमेरिकी तीरंदाज कैसे कॉफोल्ड को 6-4 से हराया।
बारी के अलावा आठवीं रैंकिंग वाली साक्षी चौधरी को पहले दौर में बाय मिला और इसके बाद उन्होंने कजाकिस्तान, ईरानी, मेक्सिकन और अमेरिकी खिलाड़ी को हराया और फाइनल में पहुंचीं। अब साक्षी का फाइनल मुकाबला क्रोएशिया की अमांडा लिनारिक से होगा।
Two years after winning the under-18 world title, India’s Komalika Bari is into the gold medal match for the under-21 champion crown! 🥇🇮🇳#archery pic.twitter.com/KNhpPxw9Of
— World Archery (@worldarchery) August 12, 2021
अन्य खिलाड़ियों में पुरुषों में ऋषभ यादव को कंपाउंड जूनियर व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार का सामना करनापड़ा। हालांकि उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका होगा जब वह प्लेऑफ मुकाबले में मेक्सिको के खिलाड़ी सेबेस्टियन गार्सिया से भिड़ेंगे।