फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World wrestling body takes away junior Asian Wrestling championship from India 

UWW ने भारत से छीनी जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की मेजबानी

Sun, 17 Mar 2019 07:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
World wrestling body takes away junior Asian Wrestling championship from India 
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग

पाकिस्तान के साथ राजनयिक तनाव के कारण भारत को जूनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की मेजबानी गंवानी पड़ी चूंकि कुछ दिन पहले ही विश्व कुश्ती की शीर्ष ईकाई यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने सभी मान्यता प्राप्त महासंघों से डब्ल्यूएफआई के साथ ताल्लुकात तोड़ने को कहा था। 

विज्ञापन


भारत जुलाई में इस चैम्पियनशिप की मेजबानी को तैयार था जब मूल मेजबान लेबनान ने मेजबानी से इनकार कर दिया था। पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने दिल्ली में हुए विश्व कप में पाकिस्तान के तीन सदस्यीय निशानेबाजी दल को वीजा नहीं दिया था जिससे आईओसी ने आईओए को सेंसर कर दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने सभी मान्य महासंघों से डब्ल्यूएफआई से संपर्क तोड़ने को कहा था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आशंका जताई है कि अगर मसला हल नहीं हुआ तो भविष्य में उसे टूर्नामेंटों की मेजबानी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कहा है कि जूनियर एशियाई चैम्पियनशिप अब भारत की बजाय थाईलैंड में होगी। हमने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की दावेदारी नहीं की थी । हम यूडब्ल्यूडब्ल्यू एशिया की मदद के लिये आगे आये थे । हमें अगले साल बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी में जरूर दिक्कतें पेश आएंगी।' 

उन्होंने कहा, 'सरकार को इस बारे में कुछ करना होगा। वैसे आम चुनाव से पहले कुछ हो पाना संभव नहीं है।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed