{"_id":"61cb47f17b83840c6e3611b7","slug":"world-rapid-chess-championship-koneru-humpy-joint-second-after-three-wins-and-a-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रैपिड शतरंज: कोनेरू हम्पी ने हासिल किया संयुक्त दूसरा स्थान, महिला वर्ग में दर्ज की तीन जीत और एक ड्रॉ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व रैपिड शतरंज: कोनेरू हम्पी ने हासिल किया संयुक्त दूसरा स्थान, महिला वर्ग में दर्ज की तीन जीत और एक ड्रॉ
Tue, 28 Dec 2021 10:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:52 PM IST
सार
भारत की स्टार महिला शतरंज खिलाड़ी और गत चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ छह अंक लेकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया। हम्पी ने पोलैंड के वारसॉ में चल रही चैंपियनशिप में धीमी शुरूआत के बाद जोरदार वापसी की। उन्होंने लगातार तीन जीत दर्ज की और आठवें दौर में पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
कोनेरू हंपी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार महिला शतरंज खिलाड़ी और गत चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ छह अंक लेकर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
हम्पी ने पोलैंड के वारसॉ में चल रही चैंपियनशिप में धीमी शुरूआत के बाद जोरदार वापसी की। उन्होंने लगातार तीन जीत दर्ज की और आठवें दौर में पोलिना शुवालोवा से ड्रॉ खेला। भारतीय खिलाड़ी ने चेक गणराज्य की जूलिया मोवसेसियान, जर्मनी की मार्ता मिशना और यूनान की एकातेरिनी पावलिदोउ को हराया। अब रैपिड वर्ग के आखिरी दिन उनका सामना अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक से होगा।
विज्ञापन
अन्य मुकाबले में भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली 5-5 अंक लेकर 12वें स्थान पर है जबकि पद्मिनी राउत पांच अंक के साथ 23वें स्थान पर है। वैशाली ने उक्रेन की इन्ना गोपानेंको को मात दी और राउत ने रूस की बायरा कोवानोवा को हराया।
विज्ञापन
ओपन वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन शीर्ष पर हैं। रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक, इयान नेपोम्नियाश्चि और उजबेकिस्तान के 17 वर्ष के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक पीछे हैं। भारतीयों में मित्राभा गुहा और डी गुकेश क्रमश: 22वें और 23वें स्थान पर हैं।
गुकेश ने यूनान के निकोलस टी को और फिर आर्मेनिया के टी पेत्रोसियान को हराया। वहीं गुहा ने रूस के अलेक्जेंडर प्रेडके को हराया और सर्जेंइ कर्जाकिन से ड्रॉ खेला।।