{"_id":"5f3f7999b8f7f25ad96035f2","slug":"world-fastest-sprinter-usain-bolt-birthday-turned-34-years-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Usain Bolt Birthday: हवा से बातें करने वाला स्प्रिंटर, जिसने लगातार तीन बार जीते हैं ओलंपिक पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Usain Bolt Birthday: हवा से बातें करने वाला स्प्रिंटर, जिसने लगातार तीन बार जीते हैं ओलंपिक पदक
Fri, 21 Aug 2020 01:07 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
उसेन बोल्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में एक शख्स है, जो हवा से सिर्फ बातें ही नहीं करता, बल्कि हवा को चीरते हुए बंदूक से निकली गोली की तरह आगे निकल जाता है। जब वह ट्रैक पर दौड़ता है तो आपको पलक झपकाने का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
जितना समय आपको अपने सिर को ट्रैक के एक छोर से दूसरे छोर तक घुमाने में लगता है, उतनी देर में वो इतिहास रच देता है। इस शख्स को दुनिया उसेन बोल्ट के नाम से जानती है। बोल्ट आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उसेन बोल्ट को दुनिया के सबसे तेज धावक का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
जमैका के इस धावक के नाम आठ ओलंपिक गोल्ड हैं। बोल्ट के खाते में 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड, छह वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर टाइटल, चार स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दर्ज हैं। बोल्ट के नाम 100 मीटर (9.58 सेकंड), 200 मीटर (19.19 सेकंड) और 4x100 मीटर रीले (36.84 सेकंड) का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह इकलौते धावक हैं, जिनके नाम लगातार तीन बार (2008, 2012, 2016) में 100 मीटर और 200 मीटर के ओलंपिक मेडल जीता है।
विज्ञापन