फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Champion wrestler hassan yazdani welcomes Bajrang punia in iran

Bajrang Punia: पहली बार किसी भारतीय पहलवान को ईरान से मिला बुलावा, तीन बार के विश्व विजेता ने बजरंग का किया जोरदार स्वागत

Tue, 15 Mar 2022 09:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

तीन बार के विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता ईरानी पहलवान हसन यजदानी के बुलावे पर भारतीय पहलवान बजरंग ईरान में तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। बीते कई वर्षों में भारतीय कुश्ती संघ की काफी कोशिशों के बावजूद ईरान ने भारतीय पहलवानों को अपने यहां तैयारियों के लिए नहीं बुलाया।

विज्ञापन
World Champion wrestler hassan yazdani welcomes Bajrang punia in iran
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीन बार के विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता ईरानी पहलवान हसन यजदानी के बुलावे पर भारतीय पहलवान बजरंग ईरान में तैयारियों को अंजाम दे रहे हैं। बीते कई वर्षों में भारतीय कुश्ती संघ की काफी कोशिशों के बावजूद ईरान ने भारतीय पहलवानों को अपने यहां तैयारियों के लिए नहीं बुलाया। लेकिन दिग्गज यजदानी ने बजरंग के साथ दोस्ती निभाते हुए न सिर्फ इस परंपरा को तोड़ा बल्कि टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता का जूबर (ईरान) में दिल को छूने वाला स्वागत किया। यजदानी यहां साथ रहकर बजरंग को ईरान के नामी पहलवानों के साथ तैयारियां करा रहे हैं।

विज्ञापन


नामी पहलवानों के साथ कर रहे तैयारियां
बजरंग अपने निजी प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी सुजीत मान के साथ इस माह यजदानी की अकादमी पहुंचे। यहां वह 70 किलो में जूनियर कैडेट विश्व चैंपियन मेहदी एशघी, जूनियर विश्व चैंपियन मेहदी येगानेह, अबुलफजल हाजीपोर, इमान सादेघी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। बजरंग 24 मार्च को आईजी स्टेडियम, दिल्ली में होने वाले एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में शिरकत करने ईरान से यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


मालाएं पहनाकर तालियां बजाकर हुआ स्वागत
सुजीत खुलासा करते हैं कि बजरंग और यजदानी दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसी बीच यजदानी ने दोस्ती की खातिर बजरंग को अपने यहां ट्रेनिंग का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। बजरंग इस्तांबुल (तुर्की) का रैंकिंग टूर्नामेंट घुटने में खिचाव के चलते नहीं खेल पाए थे। वह तुर्की से ही ईरान चले आए। सुजीत के मुताबिक जब बजरंग अकादमी में पहुंचे तो वहां मौजूद पहलवानों ने मालाएं पहनाकर और एक साथ जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। बजरंग को ईरान में बेहद सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed