{"_id":"5e98d9128ebc3e775439229e","slug":"world-champion-viswanathan-anand-named-new-ambassador-for-world-wide-fund-india-s-environment-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"WWF के ब्रांड एंबेसडर बने विश्वनाथन आनंद, प्रकृति को बचाने का देने संदेश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
WWF के ब्रांड एंबेसडर बने विश्वनाथन आनंद, प्रकृति को बचाने का देने संदेश
Fri, 17 Apr 2020 03:45 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Apr 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : social media
पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड) इंडिया के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के एंबेसडर बने। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने भारत में पर्यावरण सरंक्षण के 50 वर्ष पूरे किए हैं और पर्यावरण के लिए संरक्षण और बचाव के लिए आनंद के जुड़ने से खुश है।
विज्ञापन
आनंद ने कहा, ‘हमारे बच्चे बेहतर और हरे भरे पेड़ों से भरी दुनिया के हकदार हैं और माता-पिता के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें रास्ता दिखाएं। मैं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया से जुड़कर खुश और रोमांचित हूं। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा बच्चों और युवाओं को अपनी प्रकृति को बचाने की जरूरत बताऊंगा।'
विज्ञापन