फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   world boxing Championships indian contingent's winning Start

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की विजयी शुरुआत

Sat, 26 Aug 2017 09:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 26 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
world boxing Championships indian contingent's winning Start
BOXING
भारतीय मुक्केबाजों ने 19वीं विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरूआत करते हुए पहले दिन सारे मुकाबले जीते । अमित फांगल ( 49 किलो ) और गौरव बिधूड़ी ( 56 किलो ) विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण कर रहे हैं और दोनों पहला मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए। एशियाई कांस्य पदक विजेता अमित ने इटली के फेडरिको सेरा को हराया ।
विज्ञापन


हरियाणा का यह 21 वर्षीय मुक्केबाज पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था लेकिन दूसरे और तीसरे दौर में उसने लय पकड़ी । आखिरी तीन मिनट में उसने दबाव बना लिया । अमित ने कहा ,‘‘ सीनियर सर्किट पर यह मेरा पहला साल है जो अच्छा रहा । मैं नतीजों से खुश हूं ।’’ उसने कहा ,‘‘ जूनियर स्तर पर मैं बहुत चर्चित नहीं रहा और मुझे बहुत मौके भी नहीं मिले । सीनियर स्तर पर मैं अच्छे प्रदर्शन की कोशिश कर रहा हूं । मैं पूरा साल अपनी कमजोरियों पर मेहनत करता रहा और इसी वजह से मुझे नतीजे मिल रहे हैं ।’’ अब उसका सामना इक्वाडोर के कार्लोस किपो से होगा । किपो को सातवीं वरीयता मिली है और पहले दौर में उन्हें बाय मिला था ।
विज्ञापन


गौरव ने विश्व युवा कांस्य पदक विजेता और ओशियाना चैम्पियन सैम गुडमैन को हराया । गौरव ने कद छोटा होने के बावजूद आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अपने विरोधी पर हावी रहे । इससे जजों को उनके पक्ष में निर्णय लेने में कोई परेशानी नहीं हुई । अब उनका सामना मारीशस के जीन जोरडी वाडामूटू से होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed