{"_id":"59a16e6c4f1c1be63d8b4591","slug":"world-boxing-championships-indian-contingent-s-winning-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की विजयी शुरुआत ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत की विजयी शुरुआत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 26 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
BOXING
भारतीय मुक्केबाजों ने 19वीं विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरूआत करते हुए पहले दिन सारे मुकाबले जीते । अमित फांगल ( 49 किलो ) और गौरव बिधूड़ी ( 56 किलो ) विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण कर रहे हैं और दोनों पहला मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए। एशियाई कांस्य पदक विजेता अमित ने इटली के फेडरिको सेरा को हराया ।
हरियाणा का यह 21 वर्षीय मुक्केबाज पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था लेकिन दूसरे और तीसरे दौर में उसने लय पकड़ी । आखिरी तीन मिनट में उसने दबाव बना लिया । अमित ने कहा ,‘‘ सीनियर सर्किट पर यह मेरा पहला साल है जो अच्छा रहा । मैं नतीजों से खुश हूं ।’’ उसने कहा ,‘‘ जूनियर स्तर पर मैं बहुत चर्चित नहीं रहा और मुझे बहुत मौके भी नहीं मिले । सीनियर स्तर पर मैं अच्छे प्रदर्शन की कोशिश कर रहा हूं । मैं पूरा साल अपनी कमजोरियों पर मेहनत करता रहा और इसी वजह से मुझे नतीजे मिल रहे हैं ।’’ अब उसका सामना इक्वाडोर के कार्लोस किपो से होगा । किपो को सातवीं वरीयता मिली है और पहले दौर में उन्हें बाय मिला था ।
गौरव ने विश्व युवा कांस्य पदक विजेता और ओशियाना चैम्पियन सैम गुडमैन को हराया । गौरव ने कद छोटा होने के बावजूद आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अपने विरोधी पर हावी रहे । इससे जजों को उनके पक्ष में निर्णय लेने में कोई परेशानी नहीं हुई । अब उनका सामना मारीशस के जीन जोरडी वाडामूटू से होगा ।