{"_id":"5d77aa018ebc3e017d3629fb","slug":"world-boxing-championships-brijesh-yadav-reaches-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, बृजेश यादव दूसरे राउंड में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, बृजेश यादव दूसरे राउंड में पहुंचे
Wed, 11 Sep 2019 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
बृजेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजेश यादव (81 किग्रा) ने मंगलवार को यहां पोलैंड के मेलुज गोइनस्की को पहले दौर के मुकाबले में हराकर भारत को विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप मे अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत के लिए यादव रिंग में उतरने वाले एकमात्र मुक्केबाज रहे और उन्होंने गोइनस्की के खिलाफ 5-0 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस मुकाबले के दौरान पोलैंड के मुक्केबाज में सिर पर चोट भी लगी। यादव ने मूवमेंट में तेजी नहीं होने की भरपाई अपने ताकतवर मुक्कों के साथ की और विरोधी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया। दूसरी तरफ गोइनस्की ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और जब मुकाबला खत्म हुआ तो वह बामुश्किल खड़े हो पा रहे थे।
विज्ञापन
इस जीत के साथ यादव ने राउंड आफ 32 में जगह बना ली है जहां उनका सामना तुर्की के बायरम मलकान से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली। यह मुकाबला रविवार को होगा। भारत के तीन मुक्केबाजों अमित पंघाल (52 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली हैं।
विज्ञापन