{"_id":"5d7b05a88ebc3e01463f317e","slug":"world-boxing-championships-2019-manish-kaushik-advances-to-second-round-with-dominating-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज मनीष विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज मनीष विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में
Fri, 13 Sep 2019 08:52 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
मनीष कौशिक(फाइल फोटो)
- फोटो : social Media
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) ने एकतरफा मुकाबले में किर्गीस्तान के यूलू अर्गेन कादिरबेक को हराकर विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया । कौशिक ने पूरी तरह से एकतरफा पहले दौर के मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना नीदरलैंड के एनरिको लाक्रूज से होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सिर्फ कौशिक ही भारत की चुनौती पेश कर रहे थे जिन्होंने संभलकर खेलते हुए शुरू से ही दबाव बना लिया। मंगलवार को बृजेश यादव ने 81 किलो में पहला मुकाबला जीता था। वहीं एशियाई चैंपियन अमित पंघाल (52 किलो) और एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट (57 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) को पहले दौर में बाय मिले।
विज्ञापन