फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   world badminton championship: saina nehwal defeats swiss player to reach pre-quarter final 

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सायना नेहवाल स्विस खिलाड़ी को हरा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं 

Wed, 23 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 23 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
world badminton championship: saina nehwal defeats swiss player to reach pre-quarter final 
साइना नेहवाल
भारत की सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को उन्होंने स्विट्जरलैंड की सबरीना जैकेट को 21-11, 21-12 से हराते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को स्विस खिलाड़ी को हराने में कोई ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। 12 वीं वरीयता प्राप्त सायना ने मैच में हर पल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में कभी ‌भी विपक्षी खिलाड़ी को हावी होने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

 
भारत के एक अन्य शटलर साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के एथोंनी गिंटिंग को 14-21, 21-18, 21-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

 



सिंगापुर ओपन चैंपियन प्रणीत ने पुरुष एकल के पहले दौर में हांगकांग के गैर वरीय वेई नान को सीधे गेमों में मंगलवार को 21-18, 21-17 से पराजित किया था।

रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की थी। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में कोरिया की किम ह्यो मिन को 21-16, 21-14 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed