फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Athletics Championships 2022 Annu Rani Finishes Seventh in Javelin Throw Final

World Athletics Championships: पदक से चूकीं अन्नू रानी, फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं, अब नीरज से उम्मीद

Sat, 23 Jul 2022 02:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 02:33 PM IST
सार

जैवलिन थ्रो के फाइनल में अन्नू रानी कुछ खास नहीं कर सकीं और वो सातवें स्थान पर रहकर पदक जीतने से चूक गईं। अब नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
World Athletics Championships 2022 Annu Rani Finishes Seventh in Javelin Throw Final
अन्नू रानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की अन्नू रानी कुछ खास नहीं कर सकीं। जैवलिन थ्रो के फाइनल में उनका सबसे बेहतरीन थ्रो 61.12 मीटर का रहा और वो सातवें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उनके पदक जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन इस बार वो पदक नहीं जीत सकीं। 
विज्ञापन


अन्नू ने अपने दूसरे प्रयास में 61.12 मीटर की दूरी तय की और यही उनका सबसे बेहतरीन थ्रो रहा। उनकी पांच थ्रो 60 मीटर की दूरी नहीं पार कर सके। अन्नू ने फाइनल मैच में पहले 56.18 मीटर की दूरी तय की फिर 61.12 मीटर, 59.27 मीटर, 58.14 मीटर, 59.98 मीटर और 58.70 मीटर की दूरी हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में भी वो शुरुआती प्रयासों में कुछ खास नहीं कर पाई थीं, लेकिन आखिरी प्रयास में 59.60 मीटर लंबा थ्रो किया था और आठवें नंबर पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता सोना
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की केल्सी-ली-बार्बर ने 66.91 मीटर लंबा थ्रो किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अमेरिका की कारा विंगर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 64.05 मीटर की दूरी तय की। जापान की हारुका कितागुची ने 63.27 मीटर दूर भाला फेंका और कांस्य पदक अपने नाम किया। 

अब नीरज चोपड़ा से उम्मीद
भारत की सारी उम्मीदें अब नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं। वो प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच चुके हैं और उनका मुकाबला रविवार को सुबह होगा। उनके साथ रवि यादव भी फाइनल में जगह बना चुके हैं। हालांकि, उनसे पदक की उम्मीद उतनी ज्यादा नहीं है। लॉन्ग जंप में एल्डोस पॉल भी फाइनल में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed