फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Athletics Championships 2019 Avinash Sable qualifies for Tokyo Olympics

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ अविनाश ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

Sat, 05 Oct 2019 12:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 05 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
World Athletics Championships 2019 Avinash Sable qualifies for Tokyo Olympics
अविनाश साबले - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के अविनाश साबले ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में तीन दिन में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ डाला। फाइनल में किए गए इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। महाराष्ट्र के मांडवा के 25 वर्षीय साबले ने 16 खिलाड़ियों के फाइनल में 8:21:37 सेकंड के समय के साथ 13वें स्थान पर रहे। उन्होंने मंगलवार को बनाए अपने ही 8.25.23 मिनट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई मार्क 8.22.51 सेकंड था। वह 2020 ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय हैं।

विज्ञापन


स्पर्धा का स्वर्ण केन्या के कंसेसलस किपरुतो (8:01.35 सेकंड) ने, रजत इथोपिया के लमेचा गिरमा (8:01.36 सेकंड) और कांसा मोरक्को के सोफिने (8.03.76 सेकंड) ने जीता। साबले नाटकीय हालात में फाइनल में पहुंचे थे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएएफआई) ने विरोध जताया था किया कि दौड़ के दौरान अन्य धावकों ने उनका रास्ता रोका जिसके बाद उन्हें फाइनल में जगह दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed