फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World athletics championships 2019: Allyson Felix breaks Usain Bolt record for world titles

एलिसन फेलिक्स ने तोड़ा उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड, जीता एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां गोल्ड

Mon, 30 Sep 2019 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 30 Sep 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
World athletics championships 2019: Allyson Felix breaks Usain Bolt record for world titles
एलिसन फेलिक्स - फोटो : ट्विटर

एलिसन फेलिक्स के लिए रविवार की रात खुशियां लेकर आई। मां बनने के बाद अपना पहला गोल्ड जीतते हुए अमेरिकी महिला धावक ने इतिहास भी रच दिया। इस जीत के साथ एलिसन ने महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब विश्व चैंपियनशिप में फेलिक्स के स्वर्ण पदकों की संख्या 12 हो गई, जो बोल्ट (11) से एक अधिक है।

विज्ञापन


भारतीय समयानुसार रविवार देर दोहा में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिपके 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले का फाइनल जीतते हुए एलिसन फेलिक्स ने यह कारनामा किया। 3 मिनट 09.34 सेकंड का समय लेते हुए अमेरिकी टीम ने नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। 
विज्ञापन

 

विल्म लंदन III, कर्टनी ओकोलो और माइकल चेरी के साथ दौड़ते हुए एलिसन  फेलिक्स ने यह गोल्ड अपने और देश के नाम किया। इसी इवेंट में भारतीय टीम भी थी, जो आठ टीम में से सातवें पायदान पर रही। 2005 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने वालीं फेलिक्स दूसरे लेग में दौड़ी, जहां उन्होंने अपनी टीम को एक अहम बढ़त दिलाई। इस इवेंट में अमेरिका से पीछे जमैका और तीसरे क्रम पर बहरीन की टीम रही।


विश्व चैंपियनशिप में फेलिक्स के पदक
 
पदक प्रतियोगिता
3 200m
1 400m
3 4x100m
4 4x400m
1 मिश्रित 4x400m


विश्व चैंपियनशिप में बोल्ट के पदक
 

3 100m
4 200m
4 4x100M

फ्रेजर 100 मीटर में 4 स्वर्ण जीतने वाली पहली रेसर

World athletics championships 2019: Allyson Felix breaks Usain Bolt record for world titles
शैली फ्रेजर - फोटो : ट्विटर

रविवार को ही महिलाओं की 100 मीटर रेस में जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस ने भी स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका चौथा स्वर्ण है। फ्रेजर प्राइस 100 मीटर रेस में चार बार चैम्पियन बनने वाली दुनिया की पहली रेसर बन गईं।

उन्होंने जमैका के उसेन बोल्ट, अमेरिका के कार्ल लुईस और मॉरिस ग्रीन के 3-3 स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। महिलाओं में फ्रेजर प्राइस के बाद सबसे ज्यादा 2 स्वर्ण अमेरिका की मरियन जोन्स के नाम हैं।

फ्रेजर प्राइस ने सीजन का बेस्ट समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 10.71 सेकंड का समय लिया। ब्रिटेन की डाइना एशर-स्मिथ 10.83 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 32 साल की फ्रेजर प्राइस 2008 और 2012 ओलंपिक में स्वर्ण जीती थीं। दोहा में उनके प्रदर्शन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वे अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में भी स्वर्ण जीत सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed