{"_id":"5c6c2734bdec222c57233f49","slug":"world-archery-secretary-general-coming-to-india-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजों का भविष्य तय करने आ रही वर्ल्ड आर्चरी, सेक्रेटरी जनरल खुद करेंगे पड़ताल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीरंदाजों का भविष्य तय करने आ रही वर्ल्ड आर्चरी, सेक्रेटरी जनरल खुद करेंगे पड़ताल
Tue, 19 Feb 2019 09:26 PM IST
Mukesh Jha
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
indian Archery Association
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुश्किल दौर से गुजर रही भारतीय तीरंदाजी का भविष्य तय करने के लिए खुद वर्ल्ड आर्चरी ने भारत आकर जांच-पड़ताल करने का फैसला लिया है। वर्ल्ड आर्चरी के सेक्रेटरी जनरल टॉम डिलेन को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के भाग्य का फैसला करने 25 फरवरी को खुद दिल्ली आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डिलेन ने खेल मंत्रालय समेत भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों, पदाधिकारियों से मिलने का समय लिया है। वह एएआई के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। इसके बाद भारतीय तीरंदाजों के भविष्य पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे समय में भारत आने का फैसला लिया है जब मंगलवार को एएएआई के संविधान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने खेल मंत्रालय, आईओए को अपनी आपत्तियां विस्तार में रखने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही जवाब भी मांगा है कि एसवाई कुरैशी की ओर से तैयार नया संविधान नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार क्यों नहीं है?
विज्ञापन
डिलेन ने पहले एएआई को प्रतिबंधित करने का फैसला सुना दिया था, लेकिन नए अध्यक्ष बीवीपी राव के लुजान दौरे के बाद उन्होंने इस मामले की तह में जाने का फैसला लिया है। उनका दौरा एएआई के लिए महत्वपूर्ण है।
खेल मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में कह रखा है कि वर्ल्ड आर्चरी ने संविधान आम सभा में मंजूर नहीं होने के चलते एएआई के चुनाव को खारिज कर उसे प्रतिबंधित करने की बात कही है। ऐसे में डिलेन का फैसला अदालती लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।