फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World archery rejects Indias appeal Indian archer will not play under indian flag in paralympics

वर्ल्ड आर्चरी ने प्रतिबंध हटाने से किया इनकार, तिरंगे तले नहीं खेल पाएंगे भारतीय तीरंदाज

Fri, 18 Oct 2019 07:30 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Oct 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
World archery rejects Indias appeal Indian archer will not play under indian flag in paralympics
भारतीय तीरंदाज - फोटो : social media

खेल संघों की राजनीति के चलते एक बार फिर शर्मसार होना पड़ेगा। 19 अक्तूबर से बैंकाक में शुरू होने जा रही टोक्यो पैरालंपिक क्वालिफाइंग एशियाई पैरा तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों को तिरंगे तले नहीं खेलने दिया जाएगा। भारतीय तीरंदाज देश के झंडे के बजाय वर्ल्ड आर्चरी के झंडे तले खेलेंगे। वर्ल्ड आर्चरी ने अदालत की ओर से बिठाई गई अस्थाई कमेटी की प्रार्थना को अस्वीकार कर दिया है।

विज्ञापन


कमेटी ने वर्ल्ड आर्चरी से गुहार लगाई थी कि भारतीय तीरंदाजी पर लगाए प्रतिबंध को हटाया जाए और पैरा एशियाई तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों को देश के झंडे तले खेलने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

पहले चुनाव की करें घोषणा तब हटेगा प्रतिबंध

World archery rejects Indias appeal Indian archer will not play under indian flag in paralympics
indian Archery Association

अस्थाई कमेटी को वर्ल्ड आर्चरी ने जवाब दिया कि प्रतिबंध का फैसला कार्यकारिणी ने लिया है। इसे बदला नहीं जा सकता है। अगर अस्थाई कमेटी की ओर से भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव की घोषणा की जाती है तो वर्ल्ड आर्चरी प्रतिबंध को हटा लेगी। हालांकि वर्ल्ड आर्चरी ने अस्थाई कमेटी को मान्यता दे दी है।

वर्ल्ड आर्चरी ने एएआई के चुनाव नहीं कराने पर जुलाई माह में उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही कहा था कि अगर जल्द चुनाव नहीं कराए गए तो पैरा एशियाई और ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों को उनके देश के झंडे तले नहीं खेलने दिया जाएगा। अस्थाई कमेटी को उम्मीद थी कि उनके अस्तित्व में आने के बाद यह प्रतिबंध हटा लिया जाएगा और तीरंदाजों को देश के झंडे तले खेलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कोटा आईओए को दिया जाएगा

World archery rejects Indias appeal Indian archer will not play under indian flag in paralympics
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो

वर्ल्ड आर्चरी ने अस्थाई कमेटी को साफ किया है कि भारतीय तीरंदाज तिरंगे तले नहीं खेलेंगे, लेकिन उनकी ओर से पैरालंपिक या ओलंपिक के लिए  क्वालिफाई किया जाता है तो यह कोटा नेशनल ओलंपिक कमेटी यानि आईओए को दिया जाएगा। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि अदालत से जल्द चुनाव की गुहार लगाई जाएगी जिससे 21 नवंबर से होने वाली ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई तीरंदाजी में तीरंदाज कम से कम देश के झंडे तले खेल सकें और शर्मिंदगी से बचा जा सके।

यह पहला मौका नहीं है जब खेल संघ पर अंतरराष्ट्रीय संघ की ओर से लगे प्रतिबंध के चलते भारतीय खिलाड़ियों को देश के झंडे तले खेलने से रोका जा रहा है। चार वर्ष पूर्व एक टूर्नामेंट में भारतीय बॉक्सरों को आईबा के झंडे तले खेलना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed