फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Women National Boxing Championships Sonia Chahal Meenakumari Devi enter semi finals confirm medals

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिपः सोनिया चहल और मीनाकुमारी देवी सेमीफाइनल में

Fri, 06 Dec 2019 10:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Women National Boxing Championships Sonia Chahal Meenakumari Devi enter semi finals confirm medals
boxing shimla

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली सोनिया चहल (57 किग्रा) और कोलोन विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता मीनाकुमारी देवी (54 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां चौथे एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्के किए। इस टूर्नामेंट में 2016 में स्वर्ण और 2017 में कांस्य पदक जीतने वाली सोनिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी को एक कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय पुलिस की मीनाकुमारी देवी ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में झारखंड की सबीहा खनम को एकतरफा अंदाज में 5-0 से करारी शिकस्त दी। अर्जुन पुरस्कार विजेता और 2019 विश्व पुलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कविता चहल ने 81 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में यहां भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन


महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली कविता ने स्वर्ण पदक के करीब अपने कदम बढ़ाते हुए राजस्थान की बरबारा सम्पसन को 5-0 से हरा दिया। पूर्व युवा विश्व चैंपियन शशि चोपड़ा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की मंजू को 5-0 से करारी शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा पूर्व युवा विश्व चैंपियन असम की अंकुशिता बोरो ने 64 किलोग्राम भार वर्ग के एकतरफा मुकाबले में मिजोरम की अबिसाक वानलालवामावी को 5-0 से ही पराजित किया। इंडिया ओपन चैंपियन भाग्यवती कचारी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में अपना आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए रेफरी को पहले राउंड में ही तेलंगाना की सारा कुरेशी के खिलाफ मुकाबला रोकना पड़ा। 

राजस्थान की ललिता और दिल्ली की अंजलि ने 69 किलोग्राम भार वर्ग के अपने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। हरियाणा की नुपुर ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की नेहा चौहान के खिलाफ बेहद ही आक्रामक रुख अपनाया जिससे रेफरी को पहले राउंड में ही मुकाबले को रोकना पड़ा। इंडिया ओपन की उपविजेता वंलाल दौती को 51 किग्रा में मध्य प्रदेश की दीप कुमारी को 5-0 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई जबकि चंडीगढ़ की रितु ने 57 किग्रा में दिल्ली की ज्योति को 5-0 से करारी मात दी। 


पंजाब की मुक्केबाजों में परमिंदर कौर (81 किग्रा), मीनाक्षी (48 किग्रा) और मंदीप कौर संधु (57 किग्रा) ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को जबकि फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed