फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wimbledon 2022 Novak Djokovic in quarterfinals with 25th consecutive win Ons Jabeur and Nick Kyrgios also win

Wimbledon: लगातार 25वीं जीत के साथ जोकोविच क्वार्टर फाइनल में, ओंस जेबुअर और किर्गियोस ने भी हासिल की जीत

Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 04 Jul 2022 11:03 PM IST
सार

वाइल्ड कार्ड से एंट्री हासिल कर पहला विंबलडन में पहली बार खेल रहे रिज्तोवेन ने जोकोविच से मिली हार से भी काफी खुश हैं। रिज्तोवेन का कहना है कि इतने बड़े खिलाड़ी के साथ खेलने का अनुभव उनके लिए अद्भुत रहा।

विज्ञापन
Wimbledon 2022 Novak Djokovic in quarterfinals with 25th consecutive win Ons Jabeur and Nick Kyrgios also win
नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार

शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच विंबलडन में लगातार 25वीं जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनकी भिड़ंत कल इटली के 10वीं वरीय जानिक सिनर के साथ होगी। अंतिम 16 के मैच में नोवाक ने नीदरलैंड के टिम वान रिज्तोवेन को 6-2, 4-6, 6-1, 6-2 से हराया। सिनर ने 5वीं वरीय स्पेन को कार्लोस अल्कारेज को 6-1, 6-4, 6-7, 6-3 से हराया था।
विज्ञापन


वाइल्ड कार्ड से एंट्री हासिल कर पहला विंबलडन में पहली बार खेल रहे रिज्तोवेन अपनी हार से भी काफी खुश हैं। रिज्तोवेन का कहना है कि इतने बड़े खिलाड़ी के साथ खेलने का अनुभव उनके लिए अद्भुत रहा। दो घंटे 39 मिनट में चार सेटों तक चले मैच में रिज्तोवे ने दूसरे सेट 6-4 से जीत लिया था। नोवाक के अनुभव के आगे वह मैच नहीं लेकिन लोगों को दिल जीतने में जरूर सफल रहे।
विज्ञापन

13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक

रिज्तोवेन पर जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच 13वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। इनमें से वह छह बार खिताब जीते हैं। इनमें पिछले तीन खिताब लगातार जीते हैं। रविवार के सेंटर कोर्ट के 100 साल के जश्न की वजह से नोवाक जोकोविच का मैच देर से शुरू हुआ था। जोकोविच ने ग्रास कोर्ट पर लगातार 25 जीत दर्ज कर रॉड लेवर (24 जीत) को पीछे छोड़ दिया है। सातवें विंबलडन खिताब की ओर बढ़ रहे जोकोविच अभी रोजर फेडरर की विंबलडन के ग्रास कोर्ट पर 65 जीतों से काफी पीछे हैं। फेडरर 2003 से 2008 तक यहां अविजेय रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कोई सेट गंवाए ओंस जेबुअर अंतिम आठ में
महिलाओं में तीसरी वरीय ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर बिना कोई सेंट गंवाए अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। उन्होंने रविवार को एक नंबर कोर्ट पर बेल्जियम की एलिस मेर्टेंस को 7-6 (9), 6-4  से हराया। क्वार्टर फाइनल में ओंस का सामना गैरवरीय चेक गणराज्य की मैरी बोज्कोवा से होगा, जिन्होंने फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 7-6, 7-6 से हराया था।

27 वर्षीय जेबुअर ने टाईब्रेकर में पांच सेट प्वाइंट का बचाव किया। शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक और दूसरी वरीयता प्राप्त एनेट कोंटावीट के बाहर होने के बाद जेबुअर महिलाओं में शीर्ष खिलाड़ी बची हैं। ग्रास कोर्ट पर उनकी जीत 9-0 की हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि क्वार्टर फाइनल के सफर तक जेबुअर ने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। पिछले साल जेबुअर अरब की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थीं, जिन्होंने बेल्जियम में एलीट महिलाओं का पहला खिताब जीता था। विंबलडन में मैच जीतने के बाद जेबुअर ने कहा कि मुझे घास पर खेलना पसंद है। मेरा प्रकृति के साथ गहरा संबंध है।


किर्गियोस, ग्रेन, फ्रिट्स अंतिम आठ में
ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने प्री क्वार्टर फाइनल में सोमवार को अमेरिका के ब्रेंडन नाकाशिमा को पांच सेटों में 4-6, 6-4, 7-6, 3-6, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है। चिली के क्रिस्टियन ग्रेन ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर को 2-6, 5-7, 7-6, 6-4, 7-6 से, अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने ऑस्ट्रेलिया के जैसन कुबलर को 6-3, 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिलाओं में कजाखस्तान की 17वीं वरीय एलेना रिबाकिना क्रोएशिया की पेट्रा मेट्रिक को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed