फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wilson Kipsang banned from athletics for four years

ओलंपिक पदक विजेता किप्सांग पर चार साल का प्रतिबंध, तीन माह पहले गिरफ्तार भी हुए थे

Sat, 04 Jul 2020 11:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jul 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Wilson Kipsang banned from athletics for four years
विल्सन किप्सांग - फोटो : ट्विटर

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता केन्या के दिग्गज एथलीट विल्सन किप्सांग पर चार साल का प्रतिबंध लगाने की शुक्रवार को घोषणा की। एआईयू ने कहा कि किप्सांग ने अप्रैल 2018 से लेकर मई 2019 तक चार बार डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया और उन्हें पहले भी प्रतिबंधित किया जा चुका था। एआईयू ने ट्विटर पर कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स अनुशासन ट्रिब्यूनल ने केन्या के लंबी दूरी के धावक विल्सन किप्सांग पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, जोकि 10 जनवरी, 2020 से प्रभावी माना जाएगा।’

विज्ञापन


जनवरी में भी लगा था प्रतिबंध
किप्सांग पर इससे पहले जनवरी में प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह पांच बार मुख्य मैराथनों के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। उन्होंने 2013 में बर्लिन मैराथन में ही दो घंटे, तीन मिनट और 23 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

बीते माह हुए थे गिरफ्तार
दुनिया भर के खिलाड़ी जहां कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं वहीं किप्सांग खुद ही सरकारी नियमों की धजिज्यां उड़ा रहे थे। जबकि वह खुद एक पुलिस अधिकारी हैं। विल्सन को लॉकडाउन के उल्लंघन में एक रात जेल में भी गुजारनी पड़ी थी। पुलिस ने उन्हें रात में कर्फ्यू के दौरान शराब पीने और ग्रुप में पूल खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed