फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Who is Alina Kabaeva? reported to be Vladimir Putin rumored girlfriend and said to have given birth to twins

Alina Kabaeva: कौन है व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड? यूक्रेन से लड़ाई के बीच चर्चा में आया नाम, जुड़वा बच्चों को जन्म देने की अटकलें

Thu, 03 Mar 2022 07:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते से जारी जंग के बाद एक बार फिर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चर्चा में हैं। पूर्व केजीबी एजेंट (खुफिया जासूस) पुतिन की पश्चिमी देशों में जमकर आलोचना हो रही है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा के बाद से पुतिन की चारों तरफ किरकिरी हो रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
Who is Alina Kabaeva? reported to be Vladimir Putin rumored girlfriend and said to have given birth to twins
व्लादिमीर पुतिन और एलीना कबाएवा - फोटो : social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते से जारी जंग के बाद एक बार फिर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चर्चा में हैं। पूर्व केजीबी एजेंट (खुफिया जासूस) पुतिन की पश्चिमी देशों में जमकर आलोचना हो रही है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा के बाद से पुतिन की चारों तरफ किरकिरी हो रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। 69 वर्षीय पुतिन के राजनीतिक सफर के बारे में अधिकतर चीजें सार्वजनिक हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। पुतिन अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखते हैं। वे इसमें किसी भी तरह की बाहरी दखलंदाजी के खिलाफ हैं, लेकिन इन दिनों उनकी कथित प्रेमिका को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


पुतिन का नाम रूस की पूर्व जिम्नास्ट और स्टार एथलीट एलीना कबाएवा के साथ जोड़ा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट एलीना से संबंध रहे हैं और वह उनके जुड़वा बच्चों के पिता भी हैं। आइए जानते हैं एलीना कबाएवा के बारे में सब कुछ...
विज्ञापन


सफल जिमनास्ट रहीं
एलीना कबाएवा एक रूसी राजनीतिज्ञ, मीडिया मैनेजर और रिटायर्ड जिम्नास्ट हैं। उनका जन्म 1983 में उज्बेकिस्तान (तब सोवियत संघ का हिस्सा) में हुआ था। उनका परिवार खेलों से जुड़ा रहा। उनके पिता मरात कबाएवा एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी थे। एलीना ने भी अपने पिता के क़दमों पर आगे बढ़ते हुए तीन साल की उम्र में खेलों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। उन्होंने 2004 में एथेंस खेलों में स्वर्ण और 2000 में सिडनी में कांस्य पदक जीता था। वह सफल जिम्नास्टों में शुमार रहीं। उन्होंने अपने करियर में दो ओलंपिक पदक, 14 विश्व चैंपियनशिप पदक और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल्स भी जीते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में रखा कदम
एलीना ने हालांकि जिमनास्टिक से संन्यास लेने के बाद राजनीती में कदम रखा। वह 2007 से 2014 तक रूसी संसद की सदस्य रहीं और यूनाइटेड रसियन पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। सितंबर 2014 में वह रूस के सबसे बड़े राष्ट्रीय मीडिया ग्रुप की प्रमुख बनीं।  

पुतिन-एलीना के संबंध:
एलीना का नाम पुतिन के साथ सबसे पहले 2008 में जुड़ा था, जब मॉस्को के एक अख़बार ने इसे सार्वजनिक तौर पर सबके सामने रखा था। यह अख़बार एक बड़े मीडिया टाइकून और केजीबी के जासूस एलेग्जेंडर लेबेदेव का था। हालांकि जल्दी ही यह खबर मीडिया से हटा दी गई। इसके बाद पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का 2013 में तलाख हो गया। इसके बाद पुतिन और एलीना का नाम फिर से जुड़ना शुरू हुआ। लेकिन एलीना ने इस बात का खंडन किया। 

सगाई की अंगूठी पहने नजर आईं एलीना
साल 2016 में, एलीना सगाई की अंगूठी पहने नजर आईं जिसे वह छुपाते दिखीं। इसके बाद वह एक बार फिर से टीवी इंटरव्यू में उसी अंगूठी के साथ दिखीं। यही नहीं एक साल बाद वह 2017 में भी एक टूर्नामेंट में अंगूठी पहने नजर आईं। इसी साल वह एक टूर्नामेंट में अपना बेबी बंप छुपाती दिखीं, जिसके बाद उनके गर्भवती होने की चर्चाएं शुरू हुईं। एक रूसी अख़बार ने इसपर खबर छापते हुए उनके और पुतिन के रिश्ते पर लिखा, लेकिन क्रेमलिन अधिकारियों की तरफ से अख़बार को बंद करवा दिया गया। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 वर्षीय एलीना ने अप्रैल 2019 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसे पुतिन के नाम से जोड़ा गया। इसमें कहा गया कि एलीना के लिए कुलाकोब रिसर्च सेंटर के चौथे वीआईपी तल को खाली कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed