फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WFI Stands With Narsingh Yadav Doubts Conspiracy By NADA

नरसिंह के पक्ष में आया फेडरेशन, महिला इंचार्ज पर जताया शक

Mon, 25 Jul 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
WFI Stands With Narsingh Yadav Doubts Conspiracy By NADA
नरसिंह यादव - फोटो : getty
भारतीय कुश्ती महासंघ ने नरसिंह यादव पर लगे डोपिंग के आरोपों में नरसिंह यादव का पक्ष लेते हुए कहा है कि नरसिंह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। नरसिंह को प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन में दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


फेडरेशन ने खुल कर कहा कि नरसिंह के खिलाफ साजिश की गई है। नरसिंह के अलावा उनके रूममेट संदीप यादव को भी उसी डोप टेस्ट में दोषी पाया गया। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने एक ही महीने में तीन बार सैंपल लिए। इस बात से साजिश का संदेह और गहरा जाता है।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि नरसिंह निर्दोष हैं और उनके साथ नाइंसाफी हुई है। फेडरेशन उनके साथ है। उन्होंने कैंप की महिला इंचार्ज पर शक जताते हुए कहा कि नाडा के अधिकारी भी इस पूरे प्रकरण में शामिल हो सकते हैं। शक जताते हुए उन्होंने कहा बार-बार सैंपल जांच की जरूरत ही क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंह के साफ-सुथरे रिकॉर्ड का हवाला देते हुए फेडरेशन ने यह भी साफ किया कि नरसिंह के अलावा 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कोई और नहीं करेगा। खिलाड़ियों का नाम बदलने की आखिरी तारीख 18 जुलाई थी, जो अब निकल गई है। नरसिंह ने भी खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि किसी ने उनके खाने में मिलावट की है।

दोषियों को मिलनी चाहिए कड़ी सजा

WFI Stands With Narsingh Yadav Doubts Conspiracy By NADA
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
नरसिंह ने भी खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि किसी ने उनके खाने में मिलावट की है। नरसिंह ने कहा कि यह सब उन्हें रोकने के लिए किया जा रहा है। वो 25-30 बार अपने सैंपल दे चुके हैं, पर कभी फेल नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि देश को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं और वो इन उम्मीदों को तोड़ने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि भले ही उनके ओलंपिक खेलों में भाग लेने पर सस्पेंस हो, मगर वो अपनी प्रैक्टिस नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें यकीन हैं कि वो इस पूरे मामले में बेगुनाह निकलेंगे।

नरसिंह ने कहा कि उनके खिलाफ यह एक बहुत बड़ी साजिश है। उन्हें यकीन नहीं होता कि कोई उन्हें रोकने के लिए इतना भी गिर सकता है। उन्होंने कहा जो भी इस मामले में दोषी हैं उन्हें सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed