{"_id":"57a18e8d4f1c1be84f2b92a4","slug":"wada-to-review-narsingh-case-after-clean-chit-from-nada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह की राह नहीं आसान, वाडा करेगी क्लीन चिट की जांच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नरसिंह की राह नहीं आसान, वाडा करेगी क्लीन चिट की जांच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
लगता है कि नरसिंह के लिए यह ओलंपिक खेल इतने आसान नहीं होने वाले। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) से क्लीन चिट मिलने के बाद भी नरसिंह की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने कहा कि वो इस केस को एक बार फिर देखेगी।
नाडा से क्लीन चिट मिलना नरसिंह के लिए बहुत बड़ी राहत थी। मगर अब वाडा ने कहा है कि वो इस केस को फिर से देखेगी। वाडा ने नाडा से इस केस की फाइल मांगी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की तरफ से नरसिंह को हरी झंडी मिल गई है।
वाडा का कहना है कि अभी पहले केस को देखा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा। वाडा किसी भी देश की डोपिंग एजेंसी के खिलाफ अपील कर सकता है।

Trending Videos
अभी भी हो सकती है नरसिंह के खिलाफ अपील
नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने भी कहा कहा था कि नरसिंह से जुड़े मामले में खेल की सर्वोच्च अदालत कैस (CAS) में 21 दिनों के अंदर अपील की जा सकती है। अगर वाडा नरसिंह के खिलाफ कैस में अपील करता है, तो उन्हें अपनी नंबर का इंतजार कुछ और दिन करना पड़ सकता है।
कैस की अदालत में फिलहाल 11 मुकदमे दायर हैं। हालांकि मंगलवार को नाडा की अदालत ने नरसिंह को क्लीन चिट देकर उनकी ओलंपिक की राह आसान कर दी थी। नरसिंह 74 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नरसिंह पर प्रतिबंधित स्टेरॉयड लेने का आरोप था, जिसका विरोध करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके खाने के साथ छेड़छाड़ की गई है।