{"_id":"5b5736914f1c1b1e308b6a49","slug":"wada-report-suggested-nada-records-71-positive-tests-but-less-samples-collected","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप के दागियों में आगे रहे एथलीट, 21 परीक्षण में हुए विफल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप के दागियों में आगे रहे एथलीट, 21 परीक्षण में हुए विफल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
वाडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोपिंग रोधी अभियान में एक बार फिर आरोपी एथलीटों की तादाद ज्यादा रही। राष्ट्रीय एजेंसी नाडा ने पिछले एक वर्ष में जो 71 टेस्ट पॉजिटिव पाए हैं उनमें से 21 एथलीटों के हैं। वाडा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक वर्ष में नाडा ने 3174 यूरिन और ब्लड सैंपल लिए, जिसमें से 71 मामले ऐसे थे जिसमें पॉजिटिव पाए जाने के संकेत पाए गए जबकि 9 संदिग्ध मामलों में आगे जांच की जरूरत थी।
विज्ञापन
हालांकि डोप धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है। 2015 में यह संख्या 110 थी जो अब 71 है, लेकिन तब नाडा ने 4734 खिलाड़ियों के बड़े पूल का परीक्षण किया था। नाडा के आंकड़ों के अनुसार 2017 में 815 टेस्ट किए गए जिनमें से 502 प्रतियोगिता के दौरान और 229 प्रतियोगिता से इतर किए गए।
विज्ञापन
इनमें से 84 में ब्लड सैंपल लिए गए। फुटबॉल और हॉकी में क्रमश: 318 और 156 सैंपल लिए जिसमें से एक-एक मामला पकड़ा गया। कुश्ती में 199 परीक्षण में चार डोप दोषी पाए गए। वालीबॉल और जूडो में दो तो बॉक्सिंग में चार पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आईं। इनमें मुक्केबाजी प्रतियोगिता से इतर (ओओसी) 270 टेस्ट हुए जोकि एथलीटों (229) से भी ज्यादा थे।
विज्ञापन
71: टेस्ट पॉजिटिव पाए गए पिछले वर्ष नाडा के परीक्षणों में
3174: यूरिन और ब्लड सैंपलों का किया गया था टेस्ट
दूसरे नंबर पर दागी रहे पावरलिफ्टर
डोप परीक्षण में विफल रहने वालों में दूसरे नंबर पर पावरलिफ्टर रहे। पावरलिफ्टिंग में 50 सैंपल प्रतियोगिता के दौरान लिए गए थे जिनमें से 14 पॉजिटिव पाए गए। वेटलिफ्टिंग में 359 सैंपलों में से 11 पॉजिटिव पाए गए। बॉडीबिल्डिंग में नाडा ने 18 सैंपल लिए जिनमें से 9 पॉजिटिव पाए गए।