{"_id":"5d34138d8ebc3e6c990bc3c2","slug":"vivek-kohli-elected-chairman-of-commonwealth-tt-federation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के चेयरमैन बने विवेक कोहली","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के चेयरमैन बने विवेक कोहली
Sun, 21 Jul 2019 05:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 21 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
table tennis
भारत के विवेक कोहली और एमपी सिंह को राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ (सीटीटीएफ) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। विवेक कोहली को चेयरमैन और एमपी सिंह को सीटीटीएफ का महासचिव चुना गया है। सीटीटीएफ का चुनाव कटक में चल रहे राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के पास शनिवार को भुवनेश्वर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कोहली ने इससे पहले अध्यक्ष रह चुके इंग्लैंड के एलेन रेनसोम को 22-6 मतों से हराया। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के महासचिव एमपी सिंह को सर्वसम्मति से सीटीटीएफ का महासचिव चुना गया। सीटीटीएफ के अध्यक्ष का पद पहले ही टीटीएफआई अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पास है। यह पहला मौका है, जब सीटीटीएफ के तीनों शीर्ष पद भारतीयों के पास हैं।
विज्ञापन