फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand won blitz tournament to defeate Hikaru Nakamura 

आनंद ने जीता पहला टाटा स्टील शतरंज भारत ब्लिट्ज टूर्नामेंट

Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand won blitz tournament to defeate Hikaru Nakamura 
Viswanathan Anand and Hikaru Nakamura

दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए बुधवार को प्लेऑफ में कल तक शीर्ष पर चल रहे हिकारू नकामुरा को हराकर पहला टाटा स्टील शतरंज भारत ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता। 

विज्ञापन


आनंद मंगलवार को पहले चरण के बाद चौथे स्थान पर थे लेकिन अंतिम दिन इस 48 वर्षीय भारतीय ने छह बाजियां जीती तथा तीन ड्रा खेली और वह विश्व में तीसरे नंबर के अमेरिकी नकामुरा की बराबरी पर पहुंच गए। इसके बाद विजेता तय करने के लिए दो दौर का प्लेआफ खेला गया जो ब्लिट्ज से भी तेज होता है। आनंद ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज की और फिर काले मोहरों से ड्रा खेलकर 1.5-0.5 से जीत हासिल हासिल की। 
विज्ञापन


कोलकाता में 1992 के बाद पहली बार खेल रहे आनंद ने कहा, 'मैं दर्शकों को यह दिखाना चाहता था कि मैं इतने समय में दुनिया के अन्य स्थानों पर क्या करता रहा और मैं यहां भी वैसा करने में सफल रहा इससे अच्छा लग रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्टार खिलाड़ी 2013 में अपने घरेलू शहर में विश्व चैंपियनशिप में मैगनस कार्लसन से हारने के बाद पहली बार स्वदेश में किसी टूर्नामेंट खेल रहा था। आनंद ने कहा, 'यह मेरा सपना था। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन हमारे यहां दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी नियमित तौर पर नहीं आते थे। अब ऐसा भी हो गया। इसलिए मेरे लिये भारत में और विशेषकर यहां कोलकाता में खेलना काफी मायने रखता है।' 


भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागनंदा ने भी आखिरी दौर में नकामुरा को ड्रॉ पर रोकर आनंद की जीत में हाथ बंटाया। नकामुरा ने कहा, 'मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि मैं विशी की उम्र में शतरंज नहीं खेलूंगा। इसलिए यह बेजोड़ है और विशेषकर अगर आप उनकी तुलना गैरी कांस्पारोव से करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed