{"_id":"5ca8c358bdec22145d3844e0","slug":"viswanathan-anand-to-face-russias-sergey-karjakin-in-round-six-of-shamkir-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे दौर में विश्वनाथन की टक्कर रूस के क्रैजकिन से ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
छठे दौर में विश्वनाथन की टक्कर रूस के क्रैजकिन से
Sat, 06 Apr 2019 09:01 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
viswanathan anand
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की शमकीर चेस टूर्नामेंट के छठे दौर में रूस के सर्गेई क्रैजकिन से टक्कर होगी। भारतीय दिग्गज ने पहले पांच राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब तक तीन अंक हासिल कर चुके हैं। फिलहाल वह विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन से पीछे हैं जिनके 3.5 अंक हैं।
विज्ञापन
आनंद के दूसरे स्थान पर क्रैजकिन हैं। चीन के डिंग लिरेन, रूस के एलेक्जेंडर ग्रिश्चुक, चेक गणराज्य के डेविड नवारा और अजरबैजान के तेमूर रादजाबोव सभी के 2.5 अंक हैं। अभी चार दौर बाकी है लेकिन अगर आनंद को टूर्नामेंट जीतना है तो उन्हें कम से कम दो बाजियां और जीतनी होंगी। अब तक विश्वनाथन ने अजरबैजान के शखरियार मेमेदयारोव और हालैंड के अनीश गिरी को हराया है जबकि कार्लसन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन