{"_id":"5eb448aa5fa8c12db7179e93","slug":"viswanathan-anand-registers-win-but-india-held-to-draw-by-russia-in-online-nations-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नेशंस शतरंज: आनंद जीते, लेकिन रूस ने भारत को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑनलाइन नेशंस शतरंज: आनंद जीते, लेकिन रूस ने भारत को ड्रॉ पर रोका
Thu, 07 May 2020 11:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 May 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन रूस ने ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। आनंद ने रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को पांचवें दौर में सिर्फ 17 चालों में हरा दिया।
विज्ञापन
बी अधिबान और डी हरिका ने हालांकि सर्जेइ कर्जाकिन और ओल्गा गिरया से ड्रॉ खेला। ब्लादिस्लाव अर्तेमीव ने पी हरिकृष्णा को हराया। पांचवें दौर के अन्य मुकाबलों में चीन ने अमेरिका को 2-5-1-5 से हराया जबकि यूरोप ने शेष भारत को इसी अंतर से मात दी। भारत को तीसरे दौर में यूरोप और चौथे दौर में चीन ने हराया था।
विज्ञापन