{"_id":"5c4f2117bdec222c51027844","slug":"viswanathan-anand-joint-third-place-in-the-game-by-playing-with-gujarati","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजराती से ड्रॉ खेलकर संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे आनंद ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गुजराती से ड्रॉ खेलकर संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे आनंद
Mon, 28 Jan 2019 09:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनं
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में अपनी 13वीं और अंतिम दौर की बाजी हमवतन विदित गुजराती के साथ ड्रॉ खेलकर संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। आनंद ने तीन बाजियां जीतीं। एक में उन्हें चैंपियन बने नार्वे के कार्लसन मैग्नस के हाथों मात मिली और नौ ड्रॉ रहीं, जिससे उनके 7.5 अंक रहे।
विज्ञापन
रूस के इयान नेपोमिनियाची और चीन के डिंग लिरेन के भी आनंद के समान ही अंक रहे। पांच बार यह खिताब जीत चुके आनंद को छह रेटिंग अंक मिले और वह रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं। कार्लसन ने अंतिम बाजी होलैंड के अनीश गिरी से ड्रॉ खेलकर नौ अंकों के साथ खिताब जीता। गिरी 8.5 दूसरे स्थान पर रहे। गुजराती सात अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन