फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand draws with Kovalev,Fabiano Caruana wins Tata Steel Masters with a round to spare 

टाटा स्टील शतरंजः आनंद ने कोवालेव से ड्रॉ खेला, करुआना ने पक्का किया खिताब

Sun, 26 Jan 2020 10:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 26 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand draws with Kovalev,Fabiano Caruana wins Tata Steel Masters with a round to spare 
विश्वनाथन आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 12वें दौर में बेलारूस के व्लादिस्लाव कोवालेव के साथ ड्रॉ खेलकर संयुक्त छठे स्थान पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के फाबियानो करुआना ने पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा को हराकर एक दौर का खेल बाकी रहते ही पहला खिताब पक्का किया। टूर्नामेंट में अंतिम बार सफेद मोहरों से खेल रहे आनंद सिर्फ 20 चाल के बाद ही बाजी को ड्रॉ कराने में सहमत हो गए। 
विज्ञापन


करुआना ने डुडा को हराकर टूर्नामेंट में छठी और लगातार तीसरी जीत दर्ज की और पहली बार टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता। करुआना के नौ अंक हो गए हैं। विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने रूस के व्लादिस्लाव आर्तेमीव से ड्रॉ खेला और वह 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के वेस्ले सो नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट को हराकर सात अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आनंद और डुडा दोनों के छह अंक हैं। चैलेंजर्स वर्ग में युक्रेन के पावेल एलजानोव के खिलाफ सूर्य शेखर गांगुली की शिकस्त के साथ भारत की खिताब की उम्मीदें खत्म हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed