फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand confident of sealing Grand Chess Tour Finals berth 

विश्व चैंपियन विश्वनाथन की निगाह जीसीटी फाइनल्स पर

Thu, 12 Sep 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand confident of sealing Grand Chess Tour Finals berth 
विश्वनाथन आनं

पांच बार के विश्व चैंपियन भारत के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि उन्हें लंदन में 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाने का यकीन है हालांकि अब दो ही कोटा स्थान बचे हैं।

विज्ञापन


जीसीटी फाइनल्स लंदन में लंदन शतरंज क्लासिक के दौरान खेला जाएगा। आनंद उससे पहले यहां 22 से 26 नवंबर तक होने वाले टाटा स्टील रैपिड और ब्लिटज टूर्नामेंट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहेंगे।
विज्ञापन


पिछले महीने सिनक्यूफील्ड कप में तीसरे स्थान पर रहे आनंद को बाकी दो चरण बुकारेस्ट (छह से 10 नवंबर) और कोलकाता में होने वाले इस टूर्नामेंट में 13 अंक बनाने होंगे ताकि 350000 डॉलर के जीसीटी फाइनल्स में जगह बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
30 : नवंबर से लंदन में होगा ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स
13 : अंक बनाने होंगे उससे पहले दो टूर्नामेंटों में


विश्वनाथन आनंद ने कहा,

जीसीटी फाइनल्स में जगह बना सकता हूं। आरोनियन, मैं और वेसले हम सभी 13 अंक के लिए होड़ में है। कुछ और भी खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। मुझे लगता है कि आखिरी दो स्थान के लिए छह या सात खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा।


विश्व चैंपियन कार्लसन से होगा मुकाबला  
आनंद का प्रदर्शन कोलकाता में हमेशा अच्छा रहा है। उन्होंने पिछले साल टाटा स्टील ब्लिटज टूर्नामेंट जीता । उन्होंने कहा, 'पिछले साल मेरा प्रदर्शन बहुत खास था। कोलकाता मेरे लिए विशेष है और यहां के खेलप्रेमी काफी उत्साही हैं।' इस टूर्नामेंट में आनंद का सामना विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से पिछले छह साल में पहली बार होगा। कार्लसन और आनंद ने चेन्नई में 2013 विश्व चैंपियनशिप मुकाबला खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed