फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vishwanathan Anand along with 6 indian chess player collected money through online games

Covid19: विश्वनाथन आनंद सहित भारत के छह शतरंज खिलाड़ियों ने ऑनलाइन शतरंज से जुटाए 4.5 लाख

Mon, 13 Apr 2020 07:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Apr 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Vishwanathan Anand along with 6 indian chess player collected money through online games
विश्वनाथन आनंद - फोटो : Pintrest

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के छह शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ऑनलाइन प्रदर्शनी मैचों से प्रधानमंत्री केयर्स फंड के लिए 4.5 लाख रुपये का फंड एकत्रित किया। इन मैचों में आनंद के अलावा नंबर दो विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और महिला खिलाड़ियों कोनेरू हंपी व द्रोणावल्ली हरिका ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इंटरनेशनल मास्टर और चेस डॉट काम के निदेशक राकेश कुलकर्णी ने बताया कि एक साथ 20 बोर्ड की प्रतियोगिता से छह हजार डॉलर (लगभग 4.5 लाख) एकत्रित हुए। यात्रा पाबंदियों के चलते जर्मनी में फंसे विश्वनाथन आनंद ने इन मैचों का सुझाव दिया था। उनकी पहल पर ही बाकी खिलाड़ी भी जुड़ गए। अधिबान ने अपने 18 मैच जीते। उन्होंने कहा कि वह अच्छी पहल के लिए किए गए इस आयोजन से जुड़कर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरिका ने कहा, 'यह अलग तरह का अनुभव है क्योंकि हम अपने घर से खेल रहे हैं। साथ ही अच्छे लक्ष्य के लिए पैसा एकत्र कर रहे हैं। इस आयोजन में वही खिलाड़ी भाग ले सकते थे जिनके पास चेस डॉट ब्लिट्ज या एफआईडीई मानक रेटिंग 2000 से कम अंक थे। उनके पास पंजीकरण के समय दान करने का विकल्प था। '

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed