फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Vishnu saravanan second Indian sailor to qualify for Tokyo Olympics 2021

ओलंपिक में अद्भुत लम्हा: विष्णु सरवनन क्वालीफाई करने वाले दूसरे सेलर बने

Thu, 08 Apr 2021 05:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Vishnu saravanan second Indian sailor to qualify for Tokyo Olympics 2021
विष्णु सरवरन - फोटो : ट्विटर

भारत पहली बार ओलंपिक में सेलिंग की एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा क्योंकि विष्णु सरवनन ने गुरुवार को ओमान में एशियाई क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहते हुए टोक्यो खेलों की लेजर एसटीडी क्लास स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया। बुधवार को नेत्रा कुमानन टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनी थी, उन्हें मुसानाह ओपन चैंपियनशिप के जरिए लेजर रेडियल स्पर्धा में क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तक तीसरे स्थान पर चल रहे सरवनन ने गुरुवार को पदक रेस जीतकर कुल दूसरे स्थान के साथ ओलंपिक कोटा हासिल किया। सरवनन ने थाईलैंड के कीराती बुआलोंग को पछाड़कर ओलंपिक कोटा हासिल किया। सिंगापुर के रेयान लो जुन हान शीर्ष पर रहे। इस चैंपियनशिप के जरिए लेजर क्लास की स्पर्धा से दो सेलर को ओलंपिक में जगह मिली थी।




इससे पहले चार मौकों पर दो भारतीय सेलर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है लेकिन उन्होंने समान स्पर्धा में ऐसा किया था। टोक्यो में भारत एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा। फारूख तारापोर और ध्रुव भंडारी की जोड़ी ने 1970 में 470 क्लास में हिस्सा लिया था जबकि तारापोर और कैली राव ने 1988 खेलों में इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया था। तारापोर ने 1992 में बार्सीलोना में अपने तीसरे ओलंपिक में साइरस कामा के साथ इसी स्पर्धा में हिस्सा लिया। मानव श्राफ और सुमित पटेल ने 2004 एथेंस ओलंपिक में 49ईआर क्लास स्किफ में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed