फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Virdhawal Khade is planning of retirement, says scene could be dead for next few months

तरणताल न खुलने की वजह से संन्यास ले सकते हैं एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े

Sun, 14 Jun 2020 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Virdhawal Khade is planning of retirement, says scene could be dead for next few months
- फोटो : social Media

अभ्यास नहीं कर पाने से परेशान एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता तैराक वीरधवल खाड़े ने रविवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से तरणताल आगे भी बंद रहते हैं तो वह खेल से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। खाड़े ने कहा कि अभ्यास की बहाली में देरी से टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय तैराकों को बहुत नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित कई देशों ने अपने तरणताल खोल दिए हैं और तैराकों को अभ्यास की अनुमति दे दी है लेकिन भारत में गृह मंत्रालय ने भले ही प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की कि, लेकिन कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण तरणताल खोलने की अनुमति नहीं दी। खाड़े ने ट्वीट किया, 'तैराकी से संन्यास लेने पर विचार करना पड़ सकता है। फिर से तैराकी शुरू करने को लेकर कोई समाचार या संदेश नहीं मिला है। चाहता हूं कि तैराकी को भी अन्य खेलों की तरह से आंका जाए।'
विज्ञापन


उन्होंने अपने इस ट्वीट में खेल मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय तैराकी महासंघ को भी टैग किया है। गृह मंत्रालय ने दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है तथा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके कई खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। खाड़े ने कहा, 'भारत में तैराकों को तरणताल में उतरे लगभग तीन महीने हो गए हैं। जब अन्य खेलों के खिलाड़ी अभ्यास के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कर सकते हैं तो तैराक भी ऐसा कर सकते हैं। उम्मीद है कि ओलंपिक में तैराकी के अन्य संभावित दावेदार इस वजह से संन्यास पर विचार नहीं करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने खेल परिसरों के अंदर तरणतालों को खोलने के लिए खेल मंत्रालय से गृह मंत्रालय से स्पष्ट अनुमति लेने का आग्रह किया था ताकि शीर्ष तैराक अभ्यास शुरू कर सकें। एसएफआई के अनुसार एलीट तैराकों के लिए तरणताल खोलना मनोरंजन के लिए तैराकी के अंतर्गत नहीं आता जैसा कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed